देश के सबसे बड़े दानवीर, दिल्ली के महाअमीर को लगा बड़ा झटका; मिनटों में करोड़ों हो गए स्वाहा!

भारत के सबसे बड़े दानवीरों में से एक और दिल्ली के सबसे अमीर इंसान शिव नादर को बड़ा झटका लगा है। बाजार खुलते ही कुछ ही मिनटों में उनके करोड़ों रुपये स्वाहा हो गए। दरअसल, वह HCL के फाउंडर हैं। उनके कंपनी के शेयर आज 9 फीसदी से ज्यादा गिर चुके है। कंपनी ने मंगलवार को अपने तिमाही नतीजे जारी किए थे। नतीजे उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे, जिसका असर बुधवार को कंपनी के शेयरों पर दिख रहा है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर सुबह 10 बजकर 8 मिनट पर HCL के शेयर -9.20% गिरकर 1308.90 रुपये (hcl share price) के स्तर पर थे। शेयरों में इस गिरावट से कंपनी का मार्केट कैप भी कम हुआ है। बुधवार की सुबह इसका मार्केट कैप 3,55,205.19 करोड़ रुपये रहा।

HCL के खराब नतीजों से शिव नादर की नेटवर्थ में गिरावट
शिव नादर की HCL ने FY26 (Q3 FY26) की जनवरी-मार्च तिमाही के लिए अपने कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 4.20% की सालाना (YoY) बढ़ोतरी दर्ज की, जो बढ़कर ₹4,488 करोड़ हो गया। इसके साथ ही, मैनेजमेंट ने मांग के माहौल को काफी अस्थिर बताया, जिस पर टैरिफ और विवेकाधीन खर्चों में कमी का साया था; इसी को देखते हुए कंपनी ने FY27 के लिए 1-4% की ग्रोथ का अनुमान दिया है।

नोएडा में मुख्यालय वाली इस कंपनी ने FY25 की इसी अवधि में ₹4,307 करोड़ का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया था। कंपनी के ऑपरेशंस से होने वाले रेवेन्यू में Q4 FY26 में 12.34% की बढ़ोतरी हुई, जो बढ़कर ₹33,981 करोड़ हो गया; यह आंकड़ा Q4 FY25 में ₹30,246 करोड़ था।

शेयरों में गिरावट से शिव नादर की नेटवर्थ में भारी गिरावट देखी गई है। इस वक्त फोर्ब्स की रियलटाइम बिलेनयर लिस्ट में वह 84वें सबसे अमीर व्यक्ति है। इस समय शिव नादर की नेट वर्थ (Shiv Nadar Net Worth) 28.9 बिलिनय डॉलर यानी करीब 2 लाख 7 हजार करोड़ रुपये से अधिक।

फोर्ब्स की रियल टाइम में आज शिव नादर की नेटवर्थ 6.64% गिरी है। यानी उनकी नेट वर्थ में 2.1 बिलियन डॉलर 27 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com