देश के कई राज्यों और शहरों में अब भी लागू है लॉकडाउन, जानिए उत्तराखंड और गोवा सहित कहां-कहां रहेगा प्रतिबंध

 देश में इस वक्त अनलॉक की प्रक्रिया चल रही है, लेकिन कई राज्यों और शहरों में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए फिर से लॉकडाउन की वापसी हुई है। इसमें मध्य प्रदेश त्रिपुरा, गोवा, उत्तराखंड और कर्नाटक जैसे कई राज्य और शहर शामिल हैं। कई शहरों में वीकेंड लॉकडाउन लगाया गया है तो कहीं पर कुछ दिनों के लिए फिर से लॉकडाउन लगाया गया है। तो आइये जानते हैं कि देश में कहां-कहां लॉकडाउन लगाया गया है और कब तक यह जारी रहेगा।

त्रिपुरा में 27 से 30 जुलाई तक लागू 

त्रिपुरा में बढ़ते संक्रमण को ध्यान में रखते हुए फिर से लॉकडाउ की वापसी हुई है। शनिवार राज्य में तीन दिवसीय लॉकडाउन का एलान किया गया है। यानी 27 जुलाई से 30 जुलाई तक यह जारी शुरू होगा। सुबह 5 बजे से शाम 5 बजे तक जारी रहेगा।

गोवा में 10 अगस्त तक रहेगा जारी

गोवा में राज्य सरकार ने 10 अगस्त के लिए लॉकडाउन लागू किया है। राज्य सरकार ने रात आठ बजे से सुबह 6 बजे तक के लिए यह लॉकडाउन लगाया है। हफ्ते में तीन दिन यह लॉकडाउन लागू रहेगा। यानी शुक्रवार, शनिवार और रविवार को यहां पर तालाबंदी रहेगी

उत्तराखंड में वीकेंड लॉकडाउन

उत्तराखंड में भी कोरोना का कहर बढ़ रहा है। ऐसे में राज्य सरकार ने देहरादून जिले में वीकेंड लॉकडाउन लगाया हुआ है। राज्य सरकार के आदेश के अनुसार, आवश्यक सेवाओं के तहत छूट दी गई है। राज्य में शराब की दुकानें खुली रहेंगी। हफ्ते में शनिवार और रविवार को यहां पर संपूर्ण लॉकडाउन लागू रहेगा।

नागालैंड में 31 जुलाई तक लगा लॉकडाउन

नागालैंड में भी संक्रमितों की संख्या की बढ़ रही है। ऐसे में राज्य सरकार ने 31 जुलाई तक के लिए यहा पर लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला लिया है। बता दें कि पहले यहां पर लॉकडाउन 16 जुलाई को खत्म होना था।

जबलपुर में 27 जुलाई तक जारी रहेगा प्रतिबंध

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है। यहां के कई जिलों में कोरोना के चलते मामलों में उछाल देखा जा रहा है। कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने की दिशा में प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। COVID-19 के प्रसार को रोकने के लिए मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में लॉकडाउन लागू हो गया है। जिले में शाम 7 बजे से सोमवार को सुबह 5 बजे यानी 27 जुलाई तक लॉकडाउन लागू रहेगा।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com