देश के इन राज्यों में हो रही है जमकर बर्फ़बारी, अभी और बढ़ेगी ठिठुरन

पुरे देश में ठंड ने तहलका मचा रखा है हिमाचल में कई सालों के दौरान अब छठी बार जनवरी में अच्छी बर्फबारी रिकॉर्ड हुई है। राजधानी शिमला में नए साल के दौरान शुक्रवार सुबह तीसरी बार हिमपात हुआ। जनवरी महीने में शिमला शहर में अभी तक कुल 61 सेंटीमीटर बर्फ गिर चुकी है।

उत्तराखंड में भी हालत खस्ता 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तराखंड में बारिश के बाद हुए हिमपात से राज्यभर में शीतलहर का प्रकोप है। शुक्रवार को अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में जमकर बर्फबारी हुई। बर्फबारी के चलते पिछले पांच दिन से थल-मुनस्यारी सड़क बंद है। चार दिन से बिजली आपूर्ति ठप है। वहीं खराब मौसम के कारण शुक्रवार को नैनीसैनी से सभी उड़ानें रद्द कर दी गई। उड़ानों का संचालन नहीं होने से यात्रियों को निराशा का सामना करना पड़ा। कपकोट में सड़के बंद होने के कारण चार दर्जन से अधिक छोटे-बड़े वाहन फंसे हुए हैं।

उधर शुक्रवार को छठे दिन भी जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग खोलने में सफलता नहीं मिल पाई। दोनों ओर से यातायात बंद है। इसकी वजह से घाटी में खाने पीने समेत अन्य सामग्री की कमी होने लगी है। रास्ते में फंसे हजारों वाहन चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com