देशभर के 140 शहरों में CTET की परीक्षा आज से शुरू

देशभर में आज से (CBSE CTET Exam 2026) की परीक्षा शुरू हो गई है। यह परीक्षा कल यानी 08 फरवरी को भी आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा देशभर के 140 शहरों में दो शिफ्ट में संचालित की जाएगी।

देशभर में आज यानी 07 फरवरी से (CBSE CTET 2026) की परीक्षा शुरू हो गई है। जो उम्मीदवार शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं, उन उम्मीदवारों के लिए यह परीक्षा बेहद ही उपयोगी है। बता दें, सेन्ट्रल बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (CBSE) की ओर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET Feb 2026) 07 और 08 फरवरी को आयोजित कराए जाने के लिए तय की गई है। यह परीक्षा देशभर के कुल 140 शहरों में दो शिफ्ट में संचालित की जाएगी।

ऐसे में अगर आप भी CTET Exam 2026 की परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, तो परीक्षा केंद्र में जाने से पहले आपको यहां बताई गई ये जरूरी दिशा निर्देशों को अवश्य पढ़कर जाना चाहिए।

कब और किस समय होगी परीक्षा
सीबीएसई की ओर से (CTET Exam 2026) 07 और 08 फरवरी को आयोजित कराई जाएगी। यह परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। पेपर-2 की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक और पेपर-1 की परीक्षा दूसरी शिफ्ट में यानी 2.30 बजे से लेकर 5 बजे तक आयोजित कराई जाएगी।

परीक्षा में शामिल होने के लिए जरूरी दिशा निर्देश
जो उम्मीदवार CTET की परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, उन्हें परीक्षा केंद्र में अपना साथ एडमिट कार्ड के अलावा, ऑरिजनल पासपोर्ट साइज फोटो, नीला व काला बॉल पेन व आईडी प्रूफ अपने साथ लाना अनिवार्य है। बता दें, बगैर एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसलिए इसे अपने साथ जरूर लाएं।
सुबह की शिफ्ट सुबह 9.30 बजे और दोपहर की शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे से शुरू हो जाएगी। ऐसे में परीक्षा केंद्र में कम से कम दो घंटे पहले पहुंचना सुनिश्ति करें।
किताब, कागज का टुकड़ा, पेंसिल, ब्लूटूथ, स्मार्ट वॉच, हेडफोन, मोबाइल फोन, इलेक्टॉनिक समान, कैमरा आदि लाने पर सख्त मनाही है। यदि किसी उम्मीदवार के पास ये सभी चीजें पाई जाती है, तो उसके लिए कड़े प्रावधान तय किए गए हैं।
दृष्टिबाधित उम्मीदवारों को प्रति घंटे में 50 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। इसके साथ ही दृष्टिबाधित उम्मीदवारों के लिए बड़े फॉन्ट में अलग से प्रश्न-पत्र दिए जाएंगे।
सामान्य उम्मीदवारों को परीक्षा में पास होने के लिए 60 प्रतिशत अंक और एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को 55 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com