भारत का ग्लोबल फाइनेंस-टेक हब गिफ्ट सिटी ग्लोबल फाइनेंशियल सेंटर्स इंडेक्स (जीएफसीआई 40) की ताजा रैंकिंग में नौ स्थान आगे बढ़कर 37वें पायदान पर पहुंच गया है। पिछली रैंकिंग (जीएफसीआई 39) में यह 46वें स्थान पर था।
गिफ्ट सिटी अब एशिया-पैसिफिक क्षेत्र के टॉप 15 वित्तीय केंद्रों में शामिल हो गया है और इस समूह में एकमात्र भारतीय केंद्र है। फिनटेक रैंकिंग में भी इसमें सुधार हुआ है। यह तीन स्थान ऊपर चढ़कर वैश्विक स्तर पर 29वें से 26वें स्थान पर आ गया है।
गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (Gujarat International Finance Tec-City) है, गुजरात में अहमदाबाद और गांधीनगर के बीच साबरमती नदी के तट पर बसाया गया भारत का पहला नियोजित स्मार्ट और ऑपरेशनल फाइनेंशियल शहर है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि गिफ्ट सिटी उन 15 केंद्रों में भी शामिल है, जिनके अगले दो-तीन वर्षों में और अधिक महत्वपूर्ण होने की उम्मीद है।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि समग्र और फिनटेक रैंकिंग में सुधार, गिफ्ट सिटी के वित्तीय सेवा पारिस्थितिकी तंत्र के निरंतर विस्तार और वित्त, प्रौद्योगिकी और नवाचार के घनिष्ठ एकीकरण को दर्शाता है।
रिपोर्ट में क्लाउड सेवाओं, डेटा कनेक्टिविटी और साइबर सुरक्षा लचीलेपन सहित डिजिटल बुनियादी ढांचे; फिनटेक और डिजिटल परिसंपत्ति व्यवसायों को आकर्षित करना; मजबूत मनी लॉन्ड्रिंग विरोधी और वित्तीय अपराध ढांचे; और गहन पूंजी बाजारों को अगले पांच वर्षों में वित्तीय केंद्रों के लिए प्राथमिकता वाले क्षेत्रों के रूप में पहचाना गया है।
GIFT City IFSC है, जो विदेशी निवेशकों और वैश्विक वित्तीय संस्थानों को लंदन या सिंगापुर जैसे बड़े वित्तीय केंद्रों जैसी सुविधाएं देता है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal