उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश के करीब 14 लाख अराजपत्रित राज्य कर्मचारियों, शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को रोशनी के त्यौहार यानी दीपावली पर बोनस की सौगात दी है। सरकार ने मंगलवार को इन सभी कर्मचारियों को वर्ष 2018-19 के लिए बोनस भुगतान का शासनादेश जारी कर दिया है।

सरकारी कर्मचारियों को बोनस के तौर पर 6908 रुपए की रकम स्वीकृत हुई है। जिसका 75 प्रतिशत कर्मचारियों के जीपीएफ में जाएगा और 25 प्रतिशत यानी 1727 रुपए का नकद भुगतान होगा। इसके साथ ही 4200 रुपए तक ग्रेड पे वाले अराजपत्रित कर्मचारियों को बोनस भुगतान होगा।
दीपावली से पहले वेतन
प्रदेश के लाखों राज्य कर्मचारियों और पेंशनधारकों की जेब पर्व पर खाली न रह जाए, इसलिए राज्य सरकार उन्हें दीवाली से पहले वेतन देने जा रही है। अपर मुख्य सचिव वित्त संजीव मित्तल ने सभी जिलाधिकारियों तथा मुख्य व वरिष्ठ कोषाधिकारियों को 25 अक्टूबर को वेतन जारी करने के निर्देश दिए हैं। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि दीवाली से पहले कर्मचारियों को बोनस भी दे दिया जाएगा।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal