दिल्ली: सीएम रेखा ने विकास योजनाओं पर रखे विचार

मॉडल टाउन के लालबाग क्षेत्र में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ को स्थानीय नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक रूप से सुना। यहां मौजूद लोगों से मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास मार्ग पर चल रही है। पीएम हमेशा कहते हैं कि सत्ता का उद्देश्य सुख भोग नहीं, बल्कि सेवा है। इसी भावना के साथ दिल्ली सरकार पहली बार बस्तियों और सामान्य नागरिकों के वास्तविक विकास पर ध्यान दे रही है, जबकि पहले केवल कोठियों और चुनिंदा इलाकों में फंड खर्च होते थे।

पांच रुपए में भोजन दे रही सरकार
सरकार अटल कैंटीन के माध्यम से केवल पांच रुपये में पौष्टिक भोजन उपलब्ध करा रही है। पूरे शहर में आरोग्य मंदिर शुरू किए जा चुके हैं, जिनसे आम नागरिकों को सस्ती और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने देशभर में चल रहे जन-सहभागिता आधारित सामाजिक प्रयासों, जन-जागरूकता और राष्ट्रहित से जुड़े अनेक प्रेरक उदाहरण साझा किए।

राम मंदिर पर रखे विचार
उन्होंने भव्य राम मंदिर पर धर्मध्वजा का आरोहण, संविधान दिवस, कुरुक्षेत्र में पांचजन्य स्मारक का लोकार्पण, प्राकृतिक खेती,काशी तमिल संगम, भोकल फार लोकल अभियान, उत्तराखंड का बढ़ता विंटर टूरिज़्म पर मुख्य रूप से अपने विचार देशवासियों से साझा किए।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि मन की बात केवल संवाद नहीं, बल्कि जन-भागीदारी से राष्ट्रनिर्माण का सशक्त माध्यम है। इस मौके पर भाजपा विधायक अशोक गोयल देवराहा,पार्षद सुशील जोंटी, रेणु अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष सन्नी जेडिया,अभिषेक गुप्ता, शेफाली मनचंदा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com