दिल्ली में फिर हादसा: मोती नगर में सिलिंडर धमाके से मकान में लगी आग

मोती नगर इलाके में शनिवार तड़के एक मकान में आग लगने से रसोई गैस सिलिंडर में धमाका हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

दमकल विभाग के मुताबिक तड़के 3.25 बजे विभाग को मोती नगर के शाहपुरा स्थित एक मकान में आग लगने की जानकारी मिली। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग दो मंजिला मकान के भूतल पर लगी थी। आग के दौरान घर में रखा सिलिंडर में धमाका हो गया।

जिसके चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घायल व्यक्ति को पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पहचान करने में जुटी है। वहीं दमकल विभाग ने 4.30 बजे आग पर काबू पा लिया। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com