दिल्ली, बिहार समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर होगी बर्फबारी

देश के सभी राज्यों में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। IMD द्वारा कहीं बारिश तो कहीं लू का अलर्ट जारी किया गया है। कुछ हिस्सों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। IMD के मुताबिक 28-31 मार्च के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और उत्तर-पश्चिम भारत के आसपास के मैदानी इलाकों में तूफान के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं। IMD द्वारा कहीं बारिश तो कहीं लू का अलर्ट जारी किया गया है। कुछ हिस्सों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। वहीं, दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, 28-31 मार्च के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और उत्तर-पश्चिम भारत के आसपास के मैदानी इलाकों में तूफान के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। IMD के अनुसार, 30 मार्च से 1 अप्रैल के बीच पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश हो सकती है।

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, देश की राजधानी नई दिल्ली (Delhi weather today) में आज यानी 28 मार्च को न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। नई दिल्ली में आज बादल छाए रहेंगे। आज नई दिल्ली में हल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी।

29 मार्च को भी नई दिल्ली में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। 30 मार्च को भी बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। वहीं, इसके बाद तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। 

उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Uttar Pradesh Weather Update) में आज न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। लखनऊ में आंशिकतौर पर बादल छाए रहेंगे।

गाजियाबाद की बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। इसी के साथ, गाजियाबाद में आज हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखने को मिलेगी।

वहीं, गौतमबुद्ध नगर की बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान 21 और अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहेगा। गौतमबुद्ध नगर में भी आज हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। 

बिहार में भी छाए रहेंगे बादल

राजधानी समेत प्रदेश का मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहेगा। पटना व आसपास इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। वहीं, किशनगंज जिले के एक या दो स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तर पश्चिम बिहार से दक्षिण-पूर्व असम तक चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र बना हुआ है। इनके प्रभाव से पटना समेत अधिकांश भागों में बादल छाए रहने के साथ मौसम शुष्क बना रहेगा। 

असम-मेघालय में होगी भारी बारिश

IMD के मुताबिक, आज से  30  मार्च के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर  हल्की से मध्यम और भारी बारिश होने के साथ  बिजली गिरने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश में 30 मार्च से 02 अप्रैल के दौरान बिजली गिरने की संभावना है।

IMD के अनुसार, 31 मार्च को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

कैसा रहेगा उत्तराखंड का मौसम?

IMD के अनुसार, आज गुरुवार (28 मार्च) से प्रदेश में (Uttarakhand Weather Update) मौसम करवट बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिन पर्वतीय क्षेत्रों में चोटियों पर हिमपात और आस-पास के निचले इलाकों में हल्की वर्षा हो सकती है। कहीं-कहीं गर्जन के साथ ओलावृष्टि के भी आसार हैं। 

हिमाचल प्रदेश में होगी भारी वर्षा

IMD द्वारा हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh Weather Today) में 29 से 31 मार्च तक पश्चिमी विक्षोभ अधिक सक्रिय रहने की संभावना व्यक्त की गई है।

मौसम विभाग की ओर से अगले चार दिनों के लिए भारी वर्षा, ओलावृष्टि और हिमपात होने का अलर्ट जारी किया गया है। जिसके तहत राज्य के अधिकांश हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव रहेगा। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल का कहना है कि राज्य के 9 जिलों में ओलावृष्टि होने की चेतावनी जारी की गई है।  

इन राज्यों में लू का अलर्ट

IMD के मुताबिक, 29 मार्च तक उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में लू चलने की संभावना है। वहीं, आज  सौराष्ट्र और कच्छ में लू चलने की संभावना जताई गई है। 

IMD के अनुसार, 29 मार्च तक गुजरात क्षेत्र, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में गर्म रात रहने की संभावना है। वाज कोंकण और गोवा में गर्म और आर्द्र मौसम रहने की संभावना है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com