दिल्ली के सुल्तानपुरी थाना इलाके में रेड, 20 हजार की रिश्वत लेते तीन पुलिसकर्मी दबोचे

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली के सुल्तानपुरी थाने में छापा मारा। जिसमें एक हेड कांस्टेबल को रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। दो अन्य को भी पकड़ा।

केंद्रीय जांच ब्यूरो ने शुक्रवार रात दिल्ली के सुल्तानपुरी पुलिस थाना इलाके में छापा मारा। इस कार्रवाई के दौरान एक हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार किया गया है। दो अन्य पुलिसकर्मियों को भी पकड़ा है।

मिली जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए पुलिस अधिकारी पर 20,000 रुपये की रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप है। छापे के बाद दो अन्य पुलिसकर्मियों से भी पूछताछ की जा रही है।

इन पुलिसकर्मियों की मामले में संलिप्तता की गहन जांच की जा रही है। सीबीआई ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी मुहिम के तहत यह कार्रवाई की है। यह छापा रिश्वतखोरी के आरोपों की पुष्टि के बाद मारा गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की जांच जारी है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com