साउथ सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता सूर्या का नाम इस वक्त उनकी लेटेस्ट फिल्म करप्पू को लेकर चर्चा में बना हुआ है। सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ऑफिस तक करप्पू शानदार प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है। इस बीच इस साउथ मूवी की ओटीटी रिलीज को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
ऐसे में आइए जानते हैं कि किस ओटीटी प्लेटफॉर्म के पास करप्पू के डिजिटल राइट्स हैं और थिएटर्स के बाद सूर्या की ये फिल्म ऑनलाइन कब और कहां रिलीज की जाएगी।
ओटीटी पर कब और कहां आएगी करप्पू
आज के समय में फिल्म की थिएटर्स रिलीज से पहले उसके डिजिटल राइट्स की डील कर ली जाती है। सूर्या की करप्पू के मामले में भी ऐसा देखने को मिला है। बडे़ पर्दे पर इस मूवी के सिर्फ तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज किया गया है, ऐसे में हिंदी में आपको करप्पू ओटीटी पर ही देखने को मिलेगी। इस वजह से इसकी ओटीटी रिलीज का इंतजार भी बेसब्री से किया जा रहा है।
गौर किया जाए करप्पू की ओटीटी रिलीज की तरफ तो टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज से पहले इस मूवी के डिजिटल राइट्स की डील नेटफ्लिक्स (Netflix) के साथ हुई है। ऐसे में आने वाले समय में आपको सूर्या की ये फिल्म इसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन देखने को मिलेगी। अगर आप भी इस साउथ फिल्म को देखना चाहते हैं तो नेटफ्लिक्स पर इसकी रिलीज का इंतजार करना पड़ेगा।
अभी करप्पू की ओटीटी रिलीज डेट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि जून के आखिरी हफ्ते में ये साउथ मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आ सकती है। हालांकि, इसका आधिकारिक एलान होना अभी बाकी है।
कमाई में अव्वल निकली करप्पू
सूर्या की करप्पू ने कमर्शियल तौर पर काफी बड़ी सफलता हासिल की है। अब तक इस मूवी ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 185 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है, जबकि वर्ल्डवाइड फिल्म की कमाई 300 करोड़ के पार पहुंच गई है। बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर सबसे अधिक कमाई करने के मामले में करप्पू सूर्या के करियर की नंबर-1 फिल्म भी बन चुकी है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal