...तो इस वजह से लड़कियों को पसंद आती हैं ऐसी चॉकलेट्स

…तो इस वजह से लड़कियों को पसंद आती हैं ऐसी चॉकलेट्स

रोज-डे के साथ शुरू हुआ वैलेंटाइन्स वीक पूरी तरह से सोशल मीडिया पर छाया है। प्यार के इजहार के बाद अब बारी है अपने प्यार में मिठास भरने की। वैलेंटाइन वीक का तीसरा दिन यानवी 9 फरवरी, चॉकलेट-डे के रूप में मनाया जाता है। बाजार में हर जगह युवाओं को लुभाने के लिए दिल के आकार से लेकर और भी कई डिजाइन में चॉकलेट्स बाजार में मिल रही हैं।...तो इस वजह से लड़कियों को पसंद आती हैं ऐसी चॉकलेट्स

लेकिन अगर आप अपने पार्टनर को इंप्रेस करना चाहते हैं तो उनके लिए ऐसी चॉकलेट चुनें जो उनके लिए सेहतमंद भी हो। 

ग्री टी चॉकलेट

बाजार में चॉकलेट के ऐसे कई फ्लेवर्स मौजूद हैं जो ना सिर्फ दिखने में खूबसूरत और स्वाद में लजीज हैं, बल्कि सेहतमंद भी हैं। ग्रीट-टी फ्लेवर वाली चॉकलेट इस बार गर्लफ्रेंड को देंगे तो इसके दो-दो फायदे होंगे। पहला तो यह कि इसके बहाने उन्हें कुछ नया ट्राई करने को मिलेगा। दूसरा फायदा यह होगा कि अगर उन्होंने पहले भी ऐसी चॉकलेट खाई है, तो भी वह इंप्रेस जरूर होंगी क्योंकि आपने उनकी सेहत का ख्याल रखा है।

नट्स वाली चॉकलेट

आप गर्लफ्रेंड को ऐसी चॉकलेट दे सकते हैं जिनमें नट्स जैसे मूंगफली, बादाम आदि डले होते हैं। ये खाने में भी टेस्टी होती हैं और मेवे होने की वजह से सेहत के लिए भी फायदेमंद हैं।

व्हाइट चॉकलेट

व्हाइट चॉकलेट में कैल्शिम होता है जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। एक उम्र के बाद लड़कियों की हड्डियां कमजोर होने लगती हैं और कैल्शियम सप्लिमेंट्स लेने की नौबत आ जाती है। इसलिए ज्यादातर लड़कियां ऐसी चॉकलेट पसंद करती हैं ताकि उनकी सेहत भी बनी रहे और चॉकलेट की क्रेविंग भी दूर हो जाए।

फैट फ्री चॉकलेट 

अगर आपकी गर्लफ्रेंड को डार्क चॉकलेट नहीं पसंद तो आप उन्हें शुगर फ्री चॉकलेट दे सकते हैं। प्यार में मिठास भरने के लिए मनाए जाने वाले इस दिन को आप फैट फ्री चॉकलेट देकर मना सकते हैं। आपका यह स्टेप उन्हें जरूर पसंद आएगा।

डार्क चॉकलेट

लड़कियां अपने वजन को लेकर काफी सचेत रहती हैं। तो आप अपनी गर्लफ्रेंड को डार्क चॉकलेट गिफ्ट कर सकते हैं। ऐसा करने से वह आपका गिफ्ट यूं ही नहीं रखेंगी क्योंकि डार्क चॉकलेट से वजन नहीं बढ़ता। इसके साथ ही यह तनाव दूर करने और वजन कम करने में भी कारगर होता है। 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com