किसी भी शादीशुदा जोड़े के बीच अच्छी समझ और जुड़ाव कई चीजों को लेकर बनता है। इसमें एक वजह शारीरिक संबंध भी है जो किसी भी शादी में काफी मायने रखता है। लेकिन बता दें कि इसकी पहल महिलाओं के मुकाबले पुरुष तीन गुना अधिक करते हैं। शोधकर्ताओं ने ये पता लगाया कि जोड़ों के बीच संबंध के लिए किन तथ्यों की भूमिका होती है। इतना ही नहीं 92 जोड़ों पर किए गए इस शोध में ये भी सामने आया कि लंबे समय से साथ रह रहे जोड़े एक दूसरे के साथ कितने नाखुश हैं।

नार्वे की विज्ञान एवं तकनीकी विश्वविद्यालय के ट्रोंड विगो ग्रोंटवे के अनुसार रिश्ते में शारीरिक संबंध महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अध्ययन में इस बात का भी ध्यान दिया गया है कि लोग अपने रिश्ते में कितने खुश हैं, वह अपने पार्टनर के साथ कितना जुड़ाव महसूस करते हैं और वह एक दूसरे से कितना प्यार और विश्वास करते हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal