महिला और पुरुषों की शारीरिक बनावट और संरचना अलग-अलग तरह की होती है। दोनों के शरीर में बहुत अंतर होता है और दोनों की आदतों में भी बहुत फर्क होता है। घर परिवार की जिम्मेदारी को लेकर वे जरूरत से ज्यादा काम और मानसिक दबाव की बहुत जल्दी शिकार हो जाती है। इसी वजह से उन्हें आराम की बहुत ज्यादा जरूरत होती है।

महिलाओं को सोना ज्यादा जरुरी क्यों है:
मैंटल स्ट्रेस: महिलाएं मल्टीटास्किंग होती हैंं। घर हो या फिर ऑफिस वे मेंटल एनर्जी पुरुषों से खर्च करती है। पूरी नींद लेने से ऊर्जा को दोबारा बनाए रखती हैं।
आरामदायक नींद: एक रिपोर्ट के अनुसार 63 प्रतिशत महिलाओं का कहना है कि वे हर हफ्ते अनिद्रा का अनुभव करती हैं। महिलाओं के कम सोने का एक अन्य कारण यह है कि वे आरामदायक नींद नहीं लेती, जितनी उन्हें जरूरत होती है।
मोनोपॉज: पीरियड्स से जुड़ी ऐसी बहुत-सी परेशानियां हैं जो महिलाओं को झेलनी पड़ती है। मेनोपॉज के पहले, दौरान और बाद में बहुत ज्यादा शारीरिक थकान का सामना करना पड़ता है।
प्रेग्नेंसी : गर्भावस्था में हॉर्मोनल बदलाव आने के कारण शारीरिक और मानसिक कई तरह की तकलीफ का सामना करना पड़ता है। इस दौरान आरामदायक नींद की बहुत ज्यादा जरूरत होती है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal