हैदराबाद की राजधानी तेलंगाना में एक महिला डॉक्टर के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म और जिंदा जलाने की घटना के बाद से जनता का रोष बढ़ता जा रहा है। दोषियों को मौत की सजा दिलाने के लिए तेलंगाना के लोगों ने सड़कों पर कैंडल मार्च निकाला। मूसारामबाग इलाके के स्थानीय निवासियों ने रविवार को यह मार्च निकाला। इस घटना की निंदा करते हुए स्थानीय लोगों ने नारे लगाए और आरोपियों के लिए मृत्युदंड की मांग की। बताते चले की आज संसद के शीतकालीन सत्र में भी यह विषय आज उठाया जा सकता है। शनिवार को हुए इस दुष्कर्म में 4 आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 
सोशल मीडिया पर इस डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म का लगातार विरोध हो रहा है। हैरान कर देने वाली बात यह है कि इस घटना के बाद भी उसी स्थान से एक लड़की को दोबारा से जिंदा जलाने की खबर आई। इस घटना में भी संशय जताया जा रहा है कि उस लड़की के साथ भी दुष्कर्म कर जिंदा जलाया गया है।
सरकार हमेशा महिलाओं की सुरक्षा लिए नए-नए कानून बनाती है, लेकिन महिलाओं के साथ होने वाले दुष्कर्म की घटना अलग-अलग राज्यों में होती रहती है। इससे पहले दिल्ली के वसंतकुज में भी निर्भया के साथ हुए गैंग दुष्कर्म के बाद भी देशभर में लोगों ने कैंडल मार्च निकाल दोषियों को फांसी देने की मांग की थी।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal