पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र तीन अगस्त से शुरू होगा। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अध्यक्षता में हुई पंजाब कैबिनेट की बैठक में इस पर मुहर लगाई गई।
पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र तीन अगस्त से शुरू होगा। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अध्यक्षता में हुई पंजाब कैबिनेट की बैठक में इस पर मुहर लगाई गई।
कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एलान किया कि मान सरकार करीब 10 लाख नए लोगों को राशन कार्ड योजना में शामिल करेगी। नाै कैश, नो फरमाइश के सिद्धांत पर पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी प्रक्रिया से राशन कार्ड बनेंगे। जरूरतमंद परिवारों, बुजुर्गों, विधवाओं, दिव्यांगों समेत कमजोर वर्गों को प्राथमिकता मिलेगी। 32 लाख परिवार पहले से ‘मेरी रसोई’ योजना के तहत कवर हैं। अब नए लाभार्थियों को भी इस स्कीम का फायदा मिलेगा।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal