ड्रॉ होने पर भी चैंपियन बनेंगे वैभव सूर्यवंशी

दलीप ट्रॉफी 2026 (Duleep Trophy Final 2026) का फाइनल मुकाबला इस समय चेन्‍नई के एमए चिदंबरम स्‍टेडियम में खेला जा रहा है। मुकाबले का आज 5वां और आखिरी दिन है। निर्णायक मैच में ईस्‍ट जोन का सामना साउथ जोन से हो रहा है। ईशान किशन की कप्‍तानी वाली ईस्‍ट जोन दूसरी पारी में बल्‍लेबाज कर रही है। 15 साल के युवा वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) इस टीम के उपकप्‍तान हैं।

ईशान ने बनाए 270 रन
दलीप ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला ड्रॉ की ओर बढ़ रहा है। ईस्‍ट जोन ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करते हुए पहली पारी में 708 रन बनाए। ईशान किशन (Ishan Kishan) ने 270 रन की कप्‍तानी पारी खेली। कुमार कुशाग्र (101) ने शतक ठोका तो वैभव ने 44 रनों का योगदान दिया।

जवाब में साउथ जोन की टीम पहली पारी में 336 रन पर सिमट गई। कप्‍तान तिलक वर्मा शतक से चूक गए और उन्‍होंने 99 रन बनाए। अब ईस्‍ट जोन दूसरी पारी में बैटिंग कर रही है। ऐसे में यह मैच ड्रॉ होगा और ईस्‍ट जोन को विजेता घोषित किया जाएगा।

क्‍या कहता है नियम
अब सवाल उठना लाजमी है कि ईस्‍ट जोन किस आधार पर दलीप ट्रॉफी की विनर होगी। तो आपको बता दें कि रेड-बॉल क्रिकेट में नॉकआउट मैचों (क्‍वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल, फाइनल) को लेकर एक नियम (Duleep Trophy Rules) है। दलीप ट्रॉफी और रणजी ट्रॉफी पर भी यह नियम लागू होता है। इसके मुताबिक, अगर दलीप ट्रॉफी फाइनल ड्रॉ होता है तो पहली पारी में बढ़त हासिल करने वाली टीम विनर होगी।

ईस्‍ट जोन ने बनाए 708 रन
दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में देखा जाए तो ईस्ट जोन ने पहली पारी में 708 रन बनाए। अगर साउथ जोन पहली पारी में 707 या इससे कम रन बनाती तो मैच ड्रॉ होने पर भी ईस्‍ट जोन ट्रॉफी उठाती। साउथ जोन की टीम पहली पारी में 336 रन ही बना सकी। ऐसे में ड्रॉ होने की स्थिति में ईस्‍ट जोन की जीत पर मुहर लग चुकी है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com