नाबार्ड की ओर से डेवलपमेंट असिस्टेंट व डेवलपमेंट असिस्टेंट हिंदी प्रीलिम एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड उपलब्ध करवा दिए गए हैं जिसे अभ्यर्थी वेबसाइट या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। फेज 1 एग्जाम का आयोजन 21 फरवरी को करवाया जायेगा।
नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एन्ड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) की ओर से डेवलपमेंट असिस्टेंट व डेवलपमेंट असिस्टेंट हिंदी पदों पर होने वाली प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गये हैं। जिन भी उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था वे तुरंत ही नाबार्ड की ऑफिशियल वेबसाइट nabard.org पर डाउनलोड कर सकते हैं। हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए लॉग इन डिटेल दर्ज करनी होगी।
21 फरवरी तक लिंक रहेगा एक्टिवेट
नाबार्ड की ओर से डेवलपमेंट असिस्टेंट प्रीलिम एग्जाम का आयोजन निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 21 फरवरी 2026 को करवाया जायेगा। एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड का लिंक 21 फरवरी तक एक्टिवेट रहेगा। ध्यान रखें कि एग्जाम में शामिल होने के लिए उम्मीदवार प्रवेश पत्र अनिवार्य रूप से डाउनलोड कर लें।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका
नाबार्ड एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले वेबसाइट nabard.org पर विजिट करें।
एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
रजिस्ट्रेशन नंबर/ रोल नंबर, पासवर्ड/ डेट ऑफ बर्थ एवं दिया गया कैप्चा दर्ज करके Login पर क्लिक करें।
इसके बाद हॉल टिकट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।
प्रीलिम एग्जाम पैटर्न
प्रारंभिक परीक्षा में उम्मीदवारों से 100 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रश्न पत्र में इंग्लिश लैंग्वेज से 40, न्यूमेरिकल एबिलिटी से 30 और रीजनिंग से 30 प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रश्न पत्र हल करने के लिए 60 मिनट का समय प्रदान किया जायेगा। डेवलपमेंट असिस्टेंट हिंदी के प्रश्न पत्र में इंग्लिश लैंग्वेज की जगह प्रोफेशनल नॉलेज (Hindi/English) विषय से प्रश्न पूछे जायेंगे।
जो उम्मीदवार प्रीलिम एग्जाम में सफल होंगे वे मुख्य परीक्षा के लिए सफल माने जायेंगे। मेंस एग्जाम का आयोजन 12 अप्रैल 2026 को करवाया जायेगा। इस भर्ती के माध्यम से डेवलपमेंट असिस्टेंट व डेवलपमेंट असिस्टेंट हिंदी के 162 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। अधिक डिटेल के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal