डीएन कॉलेज के बाहर लगे पर्च: लड़किया मत छेड़ा करो, पढ़ने आते हो तो पढ़ाई करो

हिसार के डीएन कॉलेज के बाहर लगे चेतावनी भरे पर्चें दिनभर चर्चा का विषय बने रहे। साफ शब्दों में चेतावनी लिखी हुई है कि हमारे किसी भी लड़के को दिक्कत हुई तो पूरे कॉलेज को दिक्कत हाेगी। लड़कियां मत छेड़ा करो, पढ़ने आते हो तो पढ़ाई करो। माहौल गर्म हुआ तो शहर थाना पुलिस और गुप्तचर विभाग के कर्मी शिक्षण संस्थान के बाहर पहुंचे। दीवारों और ग्रिल पर लगे पर्चों को पढ़ा। इसके बाद पुलिस ने कॉलेज परिसर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। शहर थाना पुलिस ने जांच आरंभ कर दी है।

तीन युवकों ने लगाए पर्चें
जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह 9 बजे के करीब बाइक पर सवार तीन युवक डीएन कॉलेज के बाहर पहुंचे। तीनों युवकों के पास पर्चें थे। बाइक से उतरने के बाद तीनों युवकों ने कॉलेज के बाहर लगी ग्रिल और दीवारों पर पर्चें लगा दिए। युवकों ने करीब 15 पर्चें लगाए हैं। तीनों युवकों के चेहरे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। जब कॉलेज में आने वाले विद्यार्थियों ने पर्चें देखे तो माहौल गर्म हो गया। सोशल मीडिया पर कॉलेज के बाहर लगे पर्चें वायरल हुए तो पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने तीनों युवकों की जानकारी हासिल कर ली है।

आप लोग कॉलेज में पढ़ाई के लिए आते हो तो पढ़ाई करो
किसी ग्रुप वगैरा के चक्कर में मत पड़ो वरना हमारा आना-जाना ऐसे ही लगा रहेगा। हमारे साथ वाले किसी भी लड़के को दिक्कत हुई तो दिक्कत पूरे कॉलेज को होगी। अगर, आप लोग हमे नहीं जानते तो आप जरूर इस शहर में नए हो। ये जो सबकुछ हुआ दो दिन पहले ये ही हमारा बिजनेस है। तो हम बस यहीं कहना चाहते है कि कॉलेज में आओ तो पढ़ाई करो। यहां आकर भाईगिरी मत करो। और लड़कियां मत छेड़ा करो, अच्छे से रहो। सुख शांति से पढ़ाई करो और ये लड़कियां छेड़ने वाले सुधर जाओ। – मसूरी कंपनी, शिवा ग्रुप हिसार, विकास

अधिकारी के अनुसार
दयानंद महाविद्यालय के बाहर लगे पर्चें को पढ़ा है। मामले की जांच कर रहे हैं। अगर कोई कार्रवाई बनती होगी तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अभी जांच जारी है। – कुलदीप सिंह, शहर थाना प्रभारी, हिसार।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com