डाइट में बढ़ाना है प्रोटीन तो अपनाएं ये तरीका, भुने चनों से घर पर बनाएं शुद्ध आटा

गेहूं की रोटी को और भी ज्यादा पौष्टिक बनाने के लिए हम उसे मल्टीग्रेन आटा बनाते हैं। जिसके लिए बाजरे, मक्के और रागी के साथ प्रोटीन से भरपूर चने का आटा भी मिलाया जाता है, लेकिन बाहर की खाने-पीने की चीजों में मिलावट के बढ़ते मामले इसकी गुणवत्ता पर सवाल खड़े करते हैं। ऐसे में अगर आप प्रोटीन की पूर्ति के लिए घर पर ही चने का आटा बनाने की सोच रहे हैं, तो यहां बताए गए स्टेप्स फॉलो करें। सामग्री 500 ग्राम चने का आटा एयरटाइट कंटेनर मिक्सर ग्राइंडर छलनी घर पर आटा पीसने का तरीका चने का आटा तैयार करने के लिए सबसे पहले कड़ाही को गैस पर रखें। इसके बाद 500 ग्राम चनों को अच्छे से 4-5 मिनट तक भून लेना है। यह तरीका चनों की नमी दूर कर उसे क्रिस्पी बनाएगा। इसके अलावा, उसके छिलके उतारने में भी मदद करेगा। अब भुने हुए चनों को अलग थाली में निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें। इसके बाद चनों को थोड़ी-थोड़ी मात्रा में लेकर हाथ से रगड़ते हुए उसके छिलके उतार लें। सिलबट्टा या ओखली हो तो आटा दरदरा पीसा जा सकता है। 1-1 कटोरी भुने चने लेकर सिलबट्टे पर दरदरा सा पीस लें। इसके अलावा आप मिक्सर ग्राइंडर में चने डालकर आटा तैयार कर सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि मिक्सर की मोटर इस दौरान ज्यादा गर्म न होने पाए। सबसे आखिरी स्टेप में आटे को बारीक छलनी से छान लेना है, ताकि बचे हुए मोटे चनों को दोबारा पीसा जा सके। मल्टीग्रेन आटा भी कर सकते हैं तैयार गेहूं के आटे में प्रोटीन के अलावा और भी पोषक तत्व मिलाने के लिए आप मलटीग्रेन आटा भी तैयार कर सकते हैं। इसके लिए चने के आटे के साथ 1/4 मात्रा में रागी, बाजरा और जौ मिलाएं। साथ में, 2 चम्मच अलसी के बीच, 1 कप सोयाबीन, 1 चम्मच सूरजमूखी के बीज और 1/2 कप मेथी का पाउडर भी बारीक पीसकर आटे में मिला लें। इस तरह कुछ ही देर में तैयार है घर पर बना मल्टीग्रेन आटा, जिससे आप रोटी, ब्रेड और पिज्जा जैसी बहुत सी चीजें बना सकते हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com