ट्रंप समर्थित क्रिप्टो टोकन की कीमत रातोंरात 50 फीसदी लुढ़की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके परिवार के समर्थन वाले क्रिप्टो प्रोजेक्ट वर्ल्ड लिबर्टी फाइनेंशियल के टोकन की कीमत रातोंरात करीब 50 प्रतिशत गिर गई। इस भारी गिरावट ने एक बार फिर राजनीतिक हस्तियों से जुड़े क्रिप्टो निवेश की अस्थिरता और जोखिम को उजागर किया है। वर्ल्ड लिबर्टी फाइनेंशियल ने इंटरनेट मीडिया पर बताया कि क्रिप्टो एक्सचेंज बाइनेंस ने टोकन से जुड़े बकाया परपेचुअल फ्यूचर्स कांट्रैक्ट्स का स्वत: निपटान कर उन्हें बंद कर दिया। इसके बाद टोकन की कीमत में तेज गिरावट देखी गई। पहले भी देखने को मिला है उतार चढ़ाव हालांकि, बाइनेंस ने स्पष्ट किया कि उसे डब्ल्यूएलएफआई परपेचुअल फ्यूचर्स पोजीशन से जुड़ी रिपोर्टों की जानकारी है और उसकी टीम बाजार की गतिविधियों तथा आंकड़ों की बारीकी से समीक्षा कर रही है। इस टोकन में पहले भी भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। पिछले साल सितंबर में इसकी कीमत 90 प्रतिशत से अधिक गिर गई थी। उस दौरान इसका भाव 0.039 डालर से टूटकर 0.018 डालर पर आ गया था। क्या होता है क्रिप्टो बता दें कि क्रिप्टो (या क्रिप्टोकरेंसी) एक डिजिटल या वर्चुअल मुद्रा है। इस मुद्रा के लेन-देन को सुरक्षित रखने के लिए क्रिप्टोग्राफी का इस्तेमाल किया जाता है। इसके वास्तिवक नोट या सिक्के नहीं होते। जानकारी के लिए ये बता दें कि इसे किसी बैंक या सरकार के बिना सीधे इंटरनेट पर भेजा या पाया जा सकता है । इसमें सरकारी हस्तक्षेप नहीं कर सकती है। इसे किसी केंद्रीय बैंक द्वारा जारी या नियंत्रित नहीं किया जाता है। इसके तकनीक की बात करें तो लेन-देन का रिकॉर्ड एक डिजिटल लेजर (ब्लॉकचेन) में दर्ज होता है, जिसे बदलना या हैक करना बेहद मुश्किल है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com