ट्रंप ने की भारतीय चुनाव प्रणाली की तारीफ; CEC ज्ञानेश कुमार का किया जिक्र

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने मंगलवार को भारत की चुनाव प्रणाली की तारीफ करते हुए अमेरिका में मतदाता पहचान पत्र (वोटर आईडी) अनिवार्य करने की जोरदार वकालत की। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से हुई हालिया बातचीत का जिक्र करते हुए कहा कि भारत में हर मतदाता के पास वैध फोटो आईडी होना जरूरी है।

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि इस महीने की शुरुआत में भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने हमारे प्रशासन से पूछा आप बिना वैध फोटो आईडी के अमेरिका में चुनाव कैसे करवा सकते हैं?

आगे कहा कि उन्होंने भारत के पिछले आम चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि भारत के पिछले चुनाव में 64.6 करोड़ मतदाता थे, एक प्रतिशत से भी कम ने डाक से वोट डाला और हर मतदाता के पास वैध फोटो पहचान दस्तावेज होना जरूरी था।

राष्ट्रपति ट्रंप ने कांग्रेस से ‘सेव अमेरिका एक्ट’ जल्द पास करने की अपील की। इस विधेयक का उद्देश्य अमेरिकी संघीय चुनावों में नागरिकता का प्रमाण और वैध पहचान पत्र अनिवार्य बनाना है, ताकि सिर्फ अमेरिकी नागरिक ही वोट डाल सकें।

ट्रंप प्रशासन का कहना है कि भारत जैसी व्यवस्था अपनाने से चुनाव प्रक्रिया ज्यादा सुरक्षित और पारदर्शी बनेगी। उन्होंने भारत के विशाल लेकिन सुव्यवस्थित चुनाव तंत्र को मिसाल के तौर पर पेश किया।

व्हाइट हाउस ने कहा कि भारत और ब्राजील जैसे देशों में मतदाता आईडी को बायोमेट्रिक डेटाबेस से जोड़ा जाता है, जबकि अमेरिका मुख्य रूप से नागरिकता के लिए स्व-घोषणा पर निर्भर करता है। ट्रंप प्रशासन का मानना है कि सख्त मतदाता-आईडी और नागरिकता संबंधी नियम चुनाव सुरक्षा को मजबूत करेंगे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com