झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 24 जनवरी को अपने मंत्रिमंडल का कर रहे विस्तार…

Jharkhand CM Hemant Soren Cabinet Expansion झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 24 जनवरी को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर रहे हैं। इस बाबत सीएम ने राज्यपाल द्रौपदी मूर्मू से मुलाकात की है। कहा जा रहा है कि शुक्रवार को दोपहर एक बजे हेमंत कैबिनेट का विस्तार होगा। कांग्रेस और झामुमो के कुल 8 मंत्रियों को राजभवन में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।

कांग्रेस को मिलेंगे तीन और मंत्रियों के पद, झामुमो के कोटे में मंत्रियों के कुल पांच पद

झारखंड में राज्य मंत्री परिषद का विस्तार 24 जनवरी को होगा। इससे पूर्व गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से राजभवन में मुलाकात की। समझा जा रहा है कि इस दौरान उन्‍होंने नए मंत्रियों के नाम राज्यपाल को सौंपा। मंत्रियों की संख्या और विभागों को लेकर भी बातें फाइनल हो चुकी हैं।

इधर, मंत्री पद के बंटवारे पर लगभग सहमति बन चुकी है। बताया जाता है कि कांग्रेस को मंत्रियों के तीन पद और मिल सकते हैं। इसके साथ कांग्रेस के पांच मंत्री हो जाएंगे। झामुमो के खाते में मंत्रियों के कुल पांच पद मिले हैं। राजद को एक पद पहले से ही दे दिया गया है। कांग्रेस कोटे से राजेन्द्र सिंह, दीपिका पांडेय तथा बन्ना गुप्ता को मंत्री बनाने की चर्चा है।

झामुमो से स्टीफन मरांडी, चम्पई सोरेन, हाजी हुसैन अंसारी, जगरनाथ महतो, दीपक बिरुआ तथा मथुरा महतो के नाम की चर्चा है। हालांकि अंतिम समय में कुछ नाम बदल भी सकते हैं।

सीएम ने कहा, अपने षड्यंत्रकारी चरित्र से बाज भी नहीं आ रहा विपक्ष

सीएम हेमंत सोरेन ने बुधवार को दिन में कहा कि जल्द ही उनके मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। इस बाबत सारी बातें तय कर राजभवन से समय मांगा जाएगा। नई दिल्ली से लौटने के बाद हवाई अड्डे पर हेमंत सोरेन संवाददाताओं से रूबरू थे। हेमंत सोरेन ने चुटकी लेते हुए कहा कि हालिया विधानसभा चुनाव में विपक्ष की करारी हार हुई है। उन्हें बहुत कुछ झेलना पड़ा है।

सीएम ने कहा कि विपक्ष हमारी मजबूती, हमारी एकता देखकर ज्यादा परेशान हैं। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष अपने षड्यंत्रकारी चरित्र से बाज भी नहीं आ रहा है। सत्तापक्ष अपनी रणनीति के तहत काम कर रही है। बहुत जल्द मंत्रियों के शपथ ग्रहण के लिए समय मांगा जाएगा।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com