पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में नया पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने से शुक्रवार व शनिवार को बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से धूल भरी आंधी भी चलने का अनुमान है।
दिल्ली-एनसीआर में आज लोगों की सुबह की शुरुआत बारिश के साथ हुई। दिल्ली के कई इलाकों में तेज बारिश हुई। वहीं कुछ एक इलाके हल्की बारिश हुई है। दिल्ली एनसीआर में पड़ रही ठंड के बीच बारिश ने और सर्दी बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने लोगों को ठंड से बचने की चेतावनी दी है। आईएमडी के अनुसार, आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में नया पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने से शुक्रवार व शनिवार को बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से धूल भरी आंधी भी चलने का अनुमान है। इसके बाद हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। वहीं, विभाग ने नए साल की पूर्व संध्या से पारा लुढ़कने के आसार जताए हैं। ऐसे में न्यूनतम तापमान छह डिग्री के आसपास पहुंच सकता है।
वहीं गुरुवार को सफदरजंग में सुबह साढ़े सात बजे के करीब दृश्यता 100 मीटर दर्ज की गई, जबकि पालम केंद्र में इस दौरान दृश्यता 300 मीटर दर्ज की गई। इससे वाहन चालकों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस अधिक 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूसा में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्र के मुताबिक सबसे कम दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal