जूम कॉल पर 900 कर्मियों को निकालने वाले भारतीय-अमेरिकी सीईओ की खुद की गई नौकरी

2021 में क्रिसमस से ठीक पहले तीन मिनट की जूम कॉल पर 900 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने वाले भारतीय-अमेरिकी उद्यमी विशाल गर्ग की भी नौकरी चली गई है। उन्हें ‘बेटर होम एंड फाइनेंस’ के चीफ एग्जीक्यूटिव के पद से हटा दिया गया है।

गर्ग को अगस्त की शुरुआत में हटाया गया था। ‘बेटर’ के बोर्ड ने कहा कि गर्ग के अलावा बाकी सभी निदेशकों ने उन्हें हटाने के लिए सर्वसम्मति से वोट दिया।

फैसले लेने के उनके तरीके, स्वभाव और विश्वसनीयता” को लेकर चिंताओं के कारण उन पर कार्रवाई की गई। कंपनी को 2022 से 1.5 अरब डॉलर से ज़्यादा के नुकसान हुआ है।

दिसंबर 2021 में, गर्ग ने जूम काल पर 900 से ज़्यादा कर्मचारियों को अचानक बताया कि उनकी नौकरी “तुरंत प्रभाव से” खत्म की जा रही है।

इसके बाद, मचे हंगामे के बीच वे कुछ समय के लिए छुट्टी पर चले गए और फिर सीईओ के तौर पर वापस लौटे। उस घटना ने ‘बेटर’ की साख को बुरी तरह नुकसान पहुंचाया।

सीएनएन के अनुसार विशाल ने नए सीईओ डैनियल लुईस पर धोखा देने का आरोप लगाया। कहा, उन्होंने मुझे धोखा दिया। लुईस ने ही पिछले हफ़्ते उनकी जगह ली थी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com