जियो फाइबर का बंपर ऑफर, इस प्लान में मुफ्त टीवी के साथ और मिलेगा और भी बहुत कुछ

रिलायंस जियो ने फोन, इंटरनेट के साथ टीवी देखने की सुविधा देने वाली ब्रॉडबैंड सेवा ‘जियोफाइबर’ गुरुवार को शुरू कर दी। कंपनी 699 रुपये के न्यूनतम मासिक प्लान में 100 एमबीपीएस की स्पीड देगी। गोल्ड और उसके ऊपर के प्लान के साथ एक टीवी दिया जाएगा। ये प्लान 1299 रुपये मासिक से शुरू होंगे।

कंपनी ने कहा कि ब्रॉडबैंड सेवा के तहत देशभर में उसके ग्राहकों को असीमित इंटरनेट, मुफ्त वॉयस कॉल के साथ टीवी वीडियो कॉलिंग एवं कॉन्फ्रेंसिंग करने की सुविधा भी मिलेगी। जो लोग वार्षिक उपभोक्ता सदस्यता लेंगे, उन्हें मुफ्त सेटटॉप बॉक्स दिया जाएगा। जियो फाइबर की सेवा लेने वाले ग्राहकों को एक हजार रुपये इंस्टालेशन चार्ज और 1500 रुपये रिफंडेबल मनी देनी होगी। 

चार तरह के प्लान
प्लान    ब्रॉंज    सिल्वर     गोल्ड      डायमंड
दाम      699     849        1299      2499
स्पीड    100     100         250        500
डाटा     100     200          500      1250
          (+50)   (+200)    (+250)    (+250)

(दाम: रुपये, स्पीड: एमबीपीएस, डाटा: जीबी में)

साथ में ये ऑफर भी मुफ्त
* देश में कहीं भी फिक्स्डलाइन पर मुफ्त कॉलिंग
* टीवी वीडियो कॉलिंग या कान्फ्रेंसिंग सेवा (1200 रुपये प्रति वर्ष तक)
* मुफ्त गेमिंग सेवा (1200 रुपये प्रति वर्ष तक)
* घर या बाहर कंटेंट साझा करने की सुविधा
* मुफ्त नोर्टन साइबर सुरक्षा (5 उपकरणों पर)

किसका प्लान कितना सस्ता
फायदे    जियो     एयरटेल    बीएसएनएल    एसीटी
दाम         699    799               399          685
स्पीड       100    40                 08            15 
डाटा        150    100            असीमित      100

मीडियम प्लान
दाम    1299    1099    1299    1159
स्पीड    200    100        10       100
डाटा    750    600    असीमित    400

महंगे प्लान
दाम    8499    1999    2349    5999
स्पीड    1000    100    24    1000 
डाटा    5000    असीमित    असीमित    2500

मौजूदा ग्राहकों को मिलती रहेगी सेवा
जियो के निदेशक आकाश अंबानी ने कहा कि मौजूदा ग्राहकों को ब्रॉडबैंड सेवा पहले की ही तरह मिलती रहेगी। अब उन्हें मासिक, त्रैमासिक या सालाना प्लान लेना होगा।

अंबानी ने कहा कि भारत में अभी ब्रॉडबैंड स्पीड 25 एमबीपीएस है और अमेरिका जैसे देश में भी यह 90 एमबीपीएस ही है। लेकिन जियो सबसे सस्ते प्लान में भी 100 एमबीपीएस स्पीड दे रहा है। 

ईएमआई की भी सुविधा
* जियो फाइबर 3, 6 और 12 महीने का प्लान देगा।
* लंबे प्लान में ईएमआई से बिल चुकाने का विकल्प।
* ईएमआई पर किसी तरह का ब्याज नहीं देना होगा।
* इसके लिए जियो बैंकों के साथ समझौता।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com