जानिए साल 2021 में कितने बार पड़ेंगे सूर्य और चंद्र ग्रहण, देखें पूरी लिस्ट

साल 2021 आने में महज कुछ दिन ही शेष हैं। नए साल शुरू होते ही एक बार फिर से सभी त्योहारों का सिलसिला शुरू होगा। ऐसे में अगली साल भी कई चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण लगेंगे। इस साल भी  कई बार यह ग्रहण पड़ेगे। सिर्फ एक ही नहीं कई बार साल 2021 में आपको यह ग्रहण देखने को मिलेंगे। तो आइए जानते हैं कि साल 2021 में सूर्य और चंद्र ग्रहण किस समय और किस तारीख को पडे़गा और इनके पड़ने से किस-किस देश में असर देखने को मिलेगा। 

26 मई 2021

अगले साल 26 मई को साल का पहला चंद्र ग्रहेण लगेगा। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। भारत में एक उपछाया ग्रहण के तौर पर इसको देखा जा सकता है। यग अंटार्किटिका, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया में दिखने को मिलेगा। 

10 जून 2021 

साल 2021 में 10 जून को पहला सूर्य ग्रहण पड़ेगा। भारत में यह ग्रहण आंशिक रूप से आपको देखने को मिलेगा। इसके साथ ही यह ग्रहण उत्तरी अमेरिका के उत्तरी भाग  और यूरोप, उतरी कनाड़ा, रुस सहित ग्रीनलैंड में पूर्ण से देखने को मिलेगा। 

19 नवंबर 2021

साल 2021 के नवंबर महीने में साल का आखिरी चंद्र ग्रहण दोपहर करीब 11.30 बजे लगेगा। यह ग्रहण शाम 5 बजकर 33 मिनट में पर खत्म होगा। यह आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। यह भारत , अमेरिका उत्तरी यूरोप,ऑस्ट्रेलिया और प्रशांत महासागर में देखने को मिलेगा। 

4 दिसंबर 2021 

साल के आखिरी महीने में साल का दूसरा आखिरी सूर्य ग्रहण होगा। हालांकि यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई पडे़गा। यह अंटार्कटिका, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अमेरिका में देखने को मिलेगा।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com