सावन का पूरा माह पूर्णतः शिवजी को समर्पित रहता है। इस माह में सावन सोमवार के आने के साथ ही रक्षा बंधन, हरियाली अमावस्या और नागपंचमी जैसे त्यौहारों से भी इसका महत्त्व बढ़ जाता है। वहीं आपको बता दें कि इस माह में एक ख़ास त्यौहार और आता है, जिसका नाम है हरियाली तीज। हरियाली तीज का त्यौहार हिंदू धर्म में काफी महत्वपूर्ण होता है। हरियाली तीज के दिन व्रत रखने का विधान भी है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए उपवास रखती है।

हरियाली तीज का त्यौहार अब काफी नजदीक है। इस बार हरियाली तीज 23 जुलाई को मनाई जाएगी। सावन के इस ख़ास पर्व को श्रावणी तीज के नाम से भी जाना जाता है। यह त्यौहार भी भगवान शिव को समर्पित रहता है। इस दिन माता पार्वती जी के साथ तीनों लोकों के स्वामी शिव जी का पूजन किया जाता है।
हरियाली तीज को सौंदर्य और प्रेम के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। इस दिन महिलाएं सोलह श्रंगार से सज-संवरकर अपने प्रियतम के लिए व्रत रखती है। इसके लिए महिलाएं कुछ दिन पहले से ही तैयारियों में जुट जाती है। हरियाली तीज का यह विशेष पर्व भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। हरियाली तीज का आरंभ 22 जुलाई शाम 7 बजकर 23 मिनट से हो जाएगा। वहीं 23 जुलाई को शाम 5 बजकर 4 मिनट तक हरियाली तीज रहेगी।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal