जानिए कब कहां होगी बारिश, बिहार में मानसून की दस्तक, जल्द पहुंचेगा उत्तर प्रदेश मे…

भीषण गर्मी और सूखे से परेशान लोग मानसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में लोगों के लिए राहत की खबर है। देश के कई हिस्सों में जहां आज बारिश से लोगों के चेहरे खिल गए वहीं आने वाले कुछ घंटों में बाकी राज्यों में भी मानसून दस्तक देने वाला है। शनिवार को बिहार, झारखंड़ और कोलकाता में बारिश हुई। आने वाले 18 से 24 घंटों के अंदर उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ में बारिश हो सकती है। 

उत्तर प्रदेश में 24 से 48 घंटों में आएगा मानसून   
स्काइमेट के अनुसार, उत्तर प्रदेश में अगले 2 से तीन दिनों के अंदर मानसून की पहली बारिश हो सकती है। राज्य के पूर्वी क्षेत्रों से इसकी शुरुआत होगी। हालांकि, उत्तर प्रदेश के पश्चिमी भागों में हल्की धूल भरी आंधी और गरज के साथ बौछारें देखने को मिली थी, लेकिन राज्यों के पूर्वी हिस्सों में अभी बारिश नहीं हुई है। राज्य के कई हिस्सों में अगले तीन से चार दिनों में बारिश होने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवाओं के तेज प्रवाह के साथ दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में एक चक्रवाती परिचलन के कारण, अगले दो से तीन दिनों के दौरान प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में कई स्थानों पर हल्की बारिश होने की उम्मीद है।

48 घंटों में कर्नाटक के तटीय क्षेत्रों में हो सकती है भारी बारिश
अगले 24 से 48 घंटों के अंदर राज्य में भारी बारिश हो सकती है। राज्य के दक्षिण बेंगलुरु हिस्से में भी बारिश होने की संभावना है। जानकारी के लिए बता दें कि कर्नाटक में मानसून पहले ही दस्तक दे चुका है। राज्य का 108 मीमी वर्षा के साथ राज्य का शिराली इलाका सबसे ज्यादा बारिश वाला इलाका है। 

बिहार में झमाझम बारिश 
दक्षिण-पश्चिम मानसून बिहार और आंध्र प्रदेश पहुंच गया है। बिहार के पूर्णिया और आंध्र प्रदेश के अनंतपुरम और चित्तूर में मानसून की पहली बारिश हुई। राजधानी पटना समेत कई इलाकों में शनिवार को झमाझमा बरसात की संभावना जताई गई है।

24 घंटे में छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में भी मानसून
छत्तीसगढ़ में भी अगले 24 घंटों के अंदर गरज के साथ भारी बारिश होने की संभावनाएं है। इस दौरान छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश होगी। इसी के साथ मध्य प्रदेश के दक्षिण पूर्वी हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com