जल्द ही ट्विटर बढ़ा सकती है अपनी 280 करैक्टर की सीमा..

Twitter पर किसी ट्वीट को करने के लिए 280 करैक्टर ही मिलते हैं। इस लिमिट के बाद यूजर्स को शब्दों को कम करना पड़ता है जिसके कारण यूजर्स को काफी परेशानी भी झेलनी भी पड़ती है। लेकिन अब ये परेशानी जल्द दूर हो सकती है।

Twitter अब क्या करने जा रही है

Elon Musk ट्विटर को संभालने के बाद कई कदम नए कदम उठाने जा रहे हैं। उन्होंने बताया है कि ट्विटर अब जल्द ही अपनी 280 करैक्टर की सीमा को बढ़ा सकती है।

मस्क से यह बात एक यूजर को जवाब देते हुए बताई। जिसने उनसे सवाल पूछा था कि क्या हम करैक्टर सीमा से मुक्ति पा सकते हैं या फिर इसका विस्तार कर सकते हैं। इसी सवाल का जवाब देते हुए मस्क ने कहा ‘बिल्कुल’।

पहले भी बढ़ चुकी है लिमिट

ट्विटर ने अपनी शुरुआत के समय किसी ट्वीट को करने के लिए 140 करैक्टर की सीमा रखी थी, लेकिन नवंबर 2017 में कंपनी ने इसे बढ़ाकर 280 करैक्टर तक कर दिया था। तब से अब तक 280 करैक्टर की सीमा ही चल रही है। हालांकि उस समय भी कई ट्विटर यूजर्स ने तर्क दिया था कि 280 करैक्टर की वजह से ट्वीट को लोग कम पढ़ेंगे। इसके साथ ही यह भी कहा गया था कि यूजर ट्विटर पर अपना समय कम व्यतीत करेंगे। लेकिन ट्विटर ने अपना फैसला नहीं बदला और कंपनी 280 करैक्टर की सीमा पर ही बनी रही।

280 करैक्टर की सीमा तक जाते हैं 1 प्रतिशत ट्वीट 

कंपनी के अनुसार ट्विटर अभी भी संक्षिप्त विचारों वाला प्लेटफोर्म बना रहेगा। कंपनी द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, केवल 1 प्रतिशत ट्वीट्स ही 280 करैक्टर की सीमा तक जाते हैं। इसके अलावा 12 प्रतिशत ट्वीट्स 140 करैक्टर और 5 प्रतिशत ट्वीट्स 190 करैक्टर की सीमा में किये जाते हैं। 

Edit बटन की मांग भी मस्क ने की थी 

यहां ये भी बता दें कि एलन मस्क ट्विटर से एडिट बटन की भी मांग कर चुके हैं। जिसके बाद कंपनी ने यह सेवा कुछ देशों में ब्लू सब्सक्राइबर्स के लिए शुरू कर दी है। 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com