अंबेडकर नगर: 280 विधानसभा क्षेत्र जलालपुर के वल्लीपुर नेवादा स्थित साईं बाबा गौरी बाबा श्री अर्जुन सिंह महाविद्यालय में समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अभिषेक सिंह के नेतृत्व में प्रबुद्धजन संवाद सम्मेलन संपन्न हुआ। सम्मेलन में क्षेत्र के दूर-दराज के गांवों से हजारों की संख्या में प्रबुद्धजनों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने सामाजिक एकजुटता, सम्मान और अधिकारों पर अपनी बात रखी। उपस्थित जनसमूह ने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को मजबूत करने और डॉ. अभिषेक सिंह के प्रति पूर्ण विश्वास व्यक्त किया।

दिग्गज राजनीतिक परिवारों और गणमान्य हस्तियों की रही उपस्थिति:
सम्मेलन में जलालपुर के पूर्व विधायक स्वर्गीय जगदंबा सिंह के सुपुत्र लल्ला सिंह तथा पूर्व विधायक स्वर्गीय भगौती सिंह के दामाद ओमप्रकाश सिंह की गरिमामयी मौजूदगी चर्चा का केंद्र रही। इसके अलावा पूर्व प्रवक्ता विक्रमादित्य सिंह, सेवानिवृत्त शिक्षक राम अनुज सिंह, अशोक सिंह, पूर्व प्राचार्य डॉ. हितेंद्र प्रताप सिंह, प्रबंधक अवधेश प्रताप सिंह सहित दर्जनों वर्तमान व पूर्व प्रधान, शिक्षक और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
जनसमूह का आभार व्यक्त किया:
डॉ. अभिषेक सिंह ने सम्मेलन में पहुंचे सभी प्रबुद्धजनों, कार्यकर्ताओं और आयोजकों का हृदय से आभार जताते हुए कहा कि जनता का यह स्नेह और समर्थन उनके लिए शक्ति के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है, जिस पर वह पूरी निष्ठा से काम करेंगे।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal