जब सलमान का सवाल सुनकर बोले राज कुमार, फ्लॉप फिल्मों के बाद बढ़ा देते थे फीस

क्या आपने किसी ऐसे कलाकार के बारे में सुना है जो फ्लॉप फिल्मों के बाद अपनी फीस बढ़ा दिया करते थे? ऐसा कलाकारा हिंदी सिनेमा में सिर्फ एक था जिसका औरा हर किसी पर भारी पड़ता था। वह हमेशा खुद को दिलीप कुमार (Dilip Kumar) से भी बड़ा अभिनेता बताते थे और वह बेहतरीन थे भी।

मगर जब सलमान खान ने उनसे पूछ लिया कि वह कौन हैं? इस बात से राज कुमार इस कदर भड़क गए थे कि उन्होंने तुरंत उनकी बोलती बंद कर दी थी।

सलमान को दिया था मुंहतोड़ जवाब

बात 1989 की है, जब सलमान खान की पहली लीड हीरो वाली फिल्म मैंने प्यार किया (Maine Pyar Kiya) रिलीज हुई और सुपरहिट हो गई। फिल्म की सक्सेस के बाद सूरज बड़जात्या ने एक शानदार पार्टी होस्ट की जिसमें राज कुमार भी आए। जब राज कुमार पार्टी में पहुंचे, तब सूरज ने स्टार कास्ट से अभिनेता को मिलवाया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तभी सलमान ने पूछा, “आप कौन हैं?”

यह सवाल सुनते ही राज कुमार भड़क गए। उन्होंने अपने जवाब से सलमान की बोलती बंद कर दी और कह दिया, “बेटा जाकर, अपने अब्बा से पूछो कि हम कौन हैं?”

फ्लॉप फिल्म के बाद बढ़ जाती थी फीस

राज कुमार से जुड़ा एक और किस्सा बड़ा दिलचस्प है। वह एक ऐसे अभिनेता थे जो हर फ्लॉप फिल्म के बाद 1 लाख रुपये फीस बढ़ा देते थे। खुद के लहरें को दिए इंटरव्यू में अभिनेता ने इसका खुलासा किया था। उन्होंने कहा था-

मुझे याद है कि मेरी फिल्में फेल हो जाती थीं और मेरा प्राइस 1 लाख रुपये बढ़ जाता था और मेरा सेक्रेटरी मुझसे पूछता था, ‘राज साहब पिक्चर तो चली नहीं, आप एक लाख और बढ़ा रहे हैं।’ मैंने कहा, पिक्चर चले ना चले, मैं फेल नहीं हुआ इसलिए एक लाख और बढ़ेगा।

सब-इंस्पेक्टर थे राज कुमार

यह अभिनेता कोई और नहीं बल्कि सिनेमा जगत के दिग्गज अभिनेता कुलभूषण पंडित थे जिन्हें सिनेमा में राज कुमार (Raaj Kumar) के नाम से प्रसिद्धि मिली। 8 अक्टूबर 1926 को पाकिस्तान के लोरालाई में कश्मीरी पंडित परिवार में जन्मे अभिनेता 40 के दशक में मुंबई आ गए थे और मुंबई पुलिस में बतौर सब-इंस्पेक्टर भर्ती हो गए।

कैसे मिली थी पहली फिल्म?
बात करने का अनोखा अंदाज, रौबीली पर्सनैलिटी और भारी-गंभीर आवाज… राज कुमार जब अभिनेता नहीं बने थे, तब भी उनका अलग ही औरा था। एक रोज वह ड्यूटी पर थे और उन पर फिल्ममेक सोहराब मोदी की नजर पड़ी। उन्होंने तुरंत अभिनेता को एक फिल्म ऑफर कर दी। पहले तो राज कुमार ने फिल्मों में काम करने से इनकार कर दिया, लेकिन फिर आखिरकार वह काम करने के लिए मान गए।

राज कुमार की बेस्ट मूवीज

राज कुमार ने साल 1952 में रंगीली फिल्म से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था और पहली ही फिल्म से धमाका कर दिया। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने काजल,वक्त, हीर रांझा, सौदागर, जंग बाज और साजिश जैसी फिल्मों में काम किया। फिल्मों से ज्यादा अभिनेता के डायलॉग्स पॉपुलर हुए।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com