छुपकर मोहब्बत करने का सलीका सिखाता है Pankaj Udhas का ये गीत

पंकज उदास (Pankaj Udhas) एक बेहतरीन गायक थे। उनकी मखमली आवाज दिल में सुकून भर देते। फिल्मों में तो उन्होंने एक से बढ़कर एक गानों को आवाज दी ही, खुद के म्यूजिक एल्बम के जरिए भी कल्ट क्लासिक गाने बनाए जो सदाबहार बन गए।

पंकज उदास का एक गाना आज भी मोहब्बत की परिभाषा गढ़ता है। उन्होंने यह गीत किसी फिल्म के लिए नहीं गाया था। इसे उन्होंने अपने म्यूजिक वीडियो के लिए क्रिएट किया। मगर इस गाने ने उस वक्त इतनी सफलता हासिल की थी कि फिल्मी गाने भी फीके पड़ गए।

पंकज उदास का कल्ट रोमांटिक गाना

पंकज उदास का ये गीत 28 साल बाद भी म्यूजिक लवर्स का फेवरेट बना हुआ है। इस गीत के हर बोल छुपकर मोहब्बत करने का सलीका सिखाता है। यह गीत खामोशी और शांत प्रेम की परिभाषा बताता है। यह गीत है पंकज उदास का सुपरहिट गजल ‘आहिस्ता’ (Pankaj Udhas Ahista Song)।

शायर ने लिखे थे गाने के बोल

पंकज उदास ने अपने स्टूडियो एल्बम स्टोलन मोमेंट्स (Stolen Moments) के जरिए कई कल्ट क्लासिक रोमांटिक गाने बनाए जिनमें से एक ‘आहिस्ता’ (Ahista) है। इस गाने के एक-एक बोल इतने खूबसूरत हैं कि 28 साल बाद भी इसका रंग फीका नहीं पड़ा है। इस गाने के बोल लिखे थे मशहूर शायर जफर गोरखपुरी (Zafar Gorakhpuri) ने।

खूबसूरत हैं गाने के बोल

‘आहिस्ता’ गाने के बोल- और आहिस्ता कीजिए बातें, धड़कनें कोई सुन रहा होगा, लफ्ज गिरने ना पाए होठों से, वक्त के हाथ इनको चुन लेंगे, कान रखते हैं ये दर-ओ-दीवार, राज की सारी बात सुन लेंगे… दो प्यार करने वालों की पवित्रता, खामोशी और संवेदनशीलता का अहसास कराती है।

समीरा रेड्डी की चमकी थी किस्मत

पंकज उदास के गाने के बोल इतने खूबसूरत हैं कि आप उनमें खो जाएंगे। यह धीमा लेकिन सुकून देने वाला ट्रैक है। इस गीत को पंकज उदास ने न केवल आवाज दी, बल्कि इसके म्यूजिक का जिम्मा भी उन्होंने ही संभाला। इस गाने में बॉलीवुड एक्ट्रेस समीरा रेड्डी (Sameera Reddy) नजर आई थीं। इसने उनकी किस्मत चमका दी थी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com