चार नगर निकायों के लिए आप ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, 13 जून को होगा मतदान

आम आदमी पार्टी ने शाम चाैरासी, दीनानगर, गुरदासपुर और कादियां नगर निकाय चुनाव के लिए विभिन्न वार्डों के उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। गुरदासपुर, दीनानगर, कादियां और शाम चौरासी में वार्डबंदी के कारण निकायों के चुनाव टाले गए थे। यहां 13 जून को मतदान होगा।

पंजाब राज्य चुनाव आयुक्त राजकमल चौधरी ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया 30 मई से शुरू होकर 3 जून दोपहर तीन बजे तक चलेगी। 4 जून को नामांकन परचों की जांच होगी। प्रत्याशी 4 जून तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। 13 जून को ही संबंधित मतदान केंद्रों पर मतगणना होगी। परिणाम भी उसी दिन घोषित किए जाएंगे। इन निकायों में से तीन गुरदासपुर और एक होशियारपुर जिले में है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com