चयनित अभ्यर्थियों को 23 मार्च तक करवाना होगा डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन

भारतीय डाक की ओर से ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2026 के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी की जा चुकी है। इंडिया पोस्ट की ओर से मेरिट लिस्ट ऑनलाइन माध्यम से राज्य के अनुसार ऑफिशियल वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जारी की गई है। उम्मीदवार रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से वेबसाइट एवं इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके चेक कर सकते हैं। मेरिट लिस्ट में सफल उम्मीदवारों के डिवीजन, ऑफिस नाम, पोस्ट आईडी, पोस्ट नाम, कैटेगरी, रजिस्ट्रेशन नंबर एवं पर्सेंटेज दर्ज है।

23 मार्च तक सफल अभ्यर्थियों को करवाना होगा डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन
जिन उम्मीदवारों को पहली मेरिट लिस्ट में जगह मिली है अब उनको निर्धारित केंद्र पर दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित होना होगा। डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के लिए लास्ट डेट 23 फरवरी है। अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए ओरिजिनल के साथ ही 2 फोटोकॉपी के सेट भी लेकर जाना होगा।

राज्यवार 1st मेरिट लिस्ट ऐसे करें चेक
इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट indiapost.gov.in/gdsonlineengagement पर जाना होगा।
वेबसाइट पर शॉर्टलिस्टेड कैंडिडेट्स शेड्यूल 1 जनवरी 2026 पर क्लिक करना होगा।
अब यहां अपने राज्य को चुनें और उसमें मेरिट लिस्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा।
अब एक पीडीएफ स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जिसमें आप अपनी डिटेल चेक कर सकते हैं।
India Post GDS Merit List 2026 PDF Direct Link

2nd मेरिट लिस्ट कब होगी जारी?
पहली मेरिट लिस्ट के लिए डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के बाद दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। अनुमान के मुताबिक मार्च माह के अंतिम सप्ताह या उसके बाद 2nd लिस्ट आने की उम्मीद है। आपको बता दें कि इस भर्ती के माध्यम से देशभर के विभिन्न राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में कुल 28740 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com