‘चक दे इंडिया’ एक्टर का हुआ निधन, 69 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलिवदा

हिंदी सिनेमा से इस वक्त एक बेहद बुरी खबर सामने आ रही है। इंडस्ट्री में वेटरन एक्टर के तौर पर लोकप्रियता हासिल करने वाले रमाकांत दायमा का निधन हो गया है। 69 साल की उम्र में रमाकांत ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।

उनके देहांत की सूचना छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री और रमाकांत दायमा की करीबी दोस्त शुभांगी लाटकर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है। बतौर अभिनेता रमाकांत दायमा ने शाह रुख खान की चक दे इंडिया सहित कई फिल्में और वेब सीरीज में काम किया था। आइए उनके बारे में थोड़ा और विस्तार से जानते हैं। 

नहीं रहे रमाकांत दायमा 

सालों संघर्ष करने के बाद रमाकांत दायमा ने साल 2006 में संजय दत्त स्टारर फिल्म तथास्तु से अपने एक्टिंग करियर का आगाज किया था। इसके बाद वह शाह रुख खान की कल्ट मूवी चक दें इंडिया में इंडियन हॉकी फेडरेशन के अधिकारी के किरदार में नजर आए थे।

रमाकांत के निधन की खबर सामने आते ही सिनेमा जगत में शोक की लहर छा गई है। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। अभिनेत्री शुभांगी लाटकर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर लेटेस्ट पोस्ट शेयर करते हुए रमाकांत दायमा की मौत की सूचना दी है और बताया है- 

आज हमने एक सचमुच बहुत प्यारी रूह को खो दिया और मैं बस निशब्द हूं। रमाकांत दायमा मेरे लिए सिर्फ एक प्यारे दोस्त और पारिवारिक मित्र ही नहीं थे, बल्कि एक ऐसे इंसान थे जिनकी मैं दिल से तारीफ और इज्जत करती थी। वह जिंदगी, अपनापन और जोश से भरे हुए थे। वे सचमुच जानते थे कि हर चुनौती के बावजूद जिंदगी का आनंद कैसे लिया जाए।

वह एक सहज डांसर, एक दिल को छू लेने वाले गायक, एक शानदार एक्टर थे और मेरे लिए, एक समझदार सलाहकार थे जिनकी बातों में हमेशा कोई न कोई गहरा मतलब छिपा होता था। उनकी कमी हमेशा खलेगी। सिनेमा के इस दिग्गज की आत्मा को भगवन शांति प्रदान करे।

इस सीरीज में भी आए थे नजर 

बतौर एक्टर रमाकांत दायमा को सबसे अधिक लोकप्रियता प्रतीक गांधी स्टारर वेब सीरीज स्कैम 1992 से मिली थी। जिसमें उन्होंने हर्षद मेहता के पिता का किरदार अदा किया था। इसके अलावा अन्य कोई टीवी शोज और वेब सीरीज में भी वह नजर आए थे। 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com