घर पर बनाएं बिल्कुल रेस्टोरेंट जैसी मलाईदार ‘दाल मखनी’; जानें बनाने की रेसिपी

दाल मखनी एक ऐसी रिच, मलाईदार और बटर से भरपूर डिश है, जिसे हर कोई पसंद करता है। इसकी स्मोकी बटर खुशबू और वेलोसिटी टेक्सचर इसे रेस्तरां जैसी खास बनाती है। अगर आप भी चाहते हैं कि घर पर ही यह परफेक्ट दाल मखनी बन जाए, तो यहां दो तरीके बताए गए हैं।

एक ट्रेडिशनल तंदूरी स्टाइल और दूसरा इंस्टेंट प्रेशर कुकर स्टाइल। दोनों ही तरीके स्वाद में लाजवाब हैं और आपके खाने के एक्सपीरियंस को और भी खास बना देंगे। आइए जानते हैं इनके बारे में।

तंदूरी स्टाइल स्मोकी दाल मखनी
सामग्री

साबुत उड़द दाल- डेढ़ कप
राजमा- 1/2 कप
अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 टेबलस्पून
प्याज- 1 (बारीक कटा)
टमाटर प्यूरी- 1 कप
मक्खन- 3 टेबलस्पून
फ्रेश क्रीम- ¼ कप
लाल मिर्च पाउडर- 1 टीस्पून
गरम मसाला- ½ टीस्पून
नमक- स्वादानुसार
कसूरी मेथी- 1 टीस्पून
कोयला- 1 छोटा टुकड़ा (स्मोकी फ्लेवर के लिए)

बनाने की विधि
दाल और राजमा को रातभर भिगोकर, हल्दी और नमक डालकर धीमी आंच पर 40–45 मिनट तक उबालें।
अब पैन में बटर को गर्म करें, प्याज सुनहरा भूनें, फिर अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर अच्छी तरह मिलाएं। टमाटर प्यूरी डालें और मसाले मिलाकर तब तक पकाएं जब तक तेल अलग न हो जाए।
अब उबली हुई दाल डालें और धीमी आंच पर 30 मिनट तक पकाएं और इसके बाद कसूरी मेथी और क्रीम डालें, हल्का मिला लें।
स्मोकी फ्लेवर के लिए एक कटोरी में जलता कोयला रखें, उस पर थोड़ा मक्खन डालें और ढक्कन बंद कर 5 मिनट रखें।
बटर और क्रीम से गार्निश करें और सर्व करें।

इंस्टेंट प्रेशर कुकर स्टाइल दाल मखनी
सामग्री

साबुत उड़द दाल- डेढ़ कप
राजमा- ¼ कप
अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 टेबलस्पून
टमाटर- 2 (प्यूरी बनाकर)
प्याज- 1 (बारीक कटा)
मक्खन- 2 टेबलस्पून
फ्रेश क्रीम- 3 टेबलस्पून
लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, नमक- स्वादानुसार

बनाने की विधि
दाल और राजमा को 6-7 घंटे भिगोकर प्रेशर कुकर में 5-6 सीटी तक पकाएं।
अब एक पैन में मक्खन गर्म करें, प्याज और अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर सुनहरा भूनें। टमाटर प्यूरी और मसाले डालकर 5–7 मिनट पकाएं।
उबली हुई दाल-राजमा डालें और 15 मिनट धीमी आंच पर पकाएं, जिससे फ्लेवर अच्छे से मिक्स हो जाएं।
अब क्रीम डालकर 5 मिनट और पकाएं। चाहें तो उपर से थोड़ा मक्खन और स्मोकी फ्लेवर के लिए जलता कोयला इस्तेमाल करें।
टेस्टी दाल मखनी बनकर तैयार है।

टिप्स
दाल को धीमी आंच पर पकाने से उसका स्वाद बेहतर होता है।
बटर और क्रीम की मात्रा संतुलित रखें जिससे फ्लेवर स्मूद और रिच रहे।
स्मोकी फ्लेवर के लिए कोयले का ट्रिक जरूर अपनाएं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com