हरियाणा के शिक्षकों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा सरकार ने शिक्षक दिवस से ठीक पहले राज्य के शिक्षकों को बड़ा तोहफा दिया है। राज्य सरकार शिक्षकों और अन्य कच्चे कर्मचारियों की नौकरी बचाने वाले कानून बनाने की तैयारी कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार सैनी सरकार ने राज्य के सरकारी स्कूलों में कार्यरत गेस्ट टीचर्स के नियमितीकरण की मांग पर सकारात्मक रुख दिखाया है। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा की मौजूदगी में गेस्ट टीचर्स के सभी संगठनों की संयुक्त संघर्ष समिति के साथ हुई वार्ता में मुख्यमंत्री ने प्रधान सचिव को गेस्ट टीचर्स को नियमित करने की संभावनाएं तलाशने को बोला है।
सरकार ने राज्यों के हजारों कॉन्ट्रैक्चुअल कर्मचारियों और शिक्षकों की नौकरी सुरक्षित करने के लिए मास्टर प्लान पर काम कर रही है। मानव संसाधन विभाग (HRD) ने 1 सितंबर 2026 को सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागध्यक्षों, बोर्ड-निगमों के प्रबंध निदेशकों आदि को जरूरी नोटिस भेजा गया है।
साल 2014 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने प्रदेश के गेस्ट टीचर्स को पहली कलम से पक्का करने का वादा किया था। इसके बाद राज्य में मनोहर लाल के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी और अब नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री हैं। ऐसे में 21 साल से सरकारी स्कूलों में सेवाएं दे रहे करीब 12 हजार गेस्ट टीचर्स को उम्मीद है कि नायब सरकार उनके नियमितीकरण के जरिए मनोहर लाल के उस अधूरे वादे को पूरा करेगी।
इस दिशा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ हुई बैठक और सरकार के सकारात्मक रुख ने गेस्ट टीचर्स की उम्मीदों को एक बार फिर मजबूत किया है। गेस्ट टीचर्स के प्रतिनिधिमंडल की मुख्यमंत्री के साथ यह बैठक सोमवार को विधानसभा सत्र की कार्यवाही समाप्त होने के बाद देर रात विधानसभा सचिवालय में हुई।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal