गेट एग्जाम का सब्जेक्टवाइज शेड्यूल जारी

 (GATE 2024 Exam Schedule 2024 Out) जारी हो चुका है। इंडियन इंस्ट्टीयूट ऑफ साइंस बेंगलुरु (Indian Institute of Science Bangalore, IISc Bangalore IISc) ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट फॉर इंजीनियरिंग (GATE 2024) परीक्षा का विषयवार शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके मुताबिक, 3 से 11 फरवरी, 2024 तक एग्जाम का आयोजन किया जाएगा। एग्जाम दो शिफ्ट में कंडक्ट कराएं जाएंगे। एग्जाम में शामिल होने जा रहे है परीक्षार्थी पोर्टल https://gate2024.iisc.ac.in/ पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

हालांकि, कैंडिडेट्स इस बात को न भूलें कि यह टाइमटेबल टेंटेटिव है। इसका मतलब यह है कि इसमे बदलाव हो सकता है। इसलिए परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे पोर्टल पर नजर बनाएं रखें।

GATE 2024 Exam Schedule 2024 Out: 4 फरवरी को होगी बायोकेमिकल इंजीनियरिंग की परीक्षा 

जारी शेड्यूल के अनुसार, पहले दिन डेटा साइंस एंड आर्टिफिशियनल Intelligence, केमिस्ट्री, आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग सहित कई अन्य विषयों की परीक्षा कराई जाएगी। इसके बाद, अगले दिन यानी कि 04 फरवरी, 2024 को बायोकेमिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, केमिस्ट्री, जुलॉजी एंड Geophysics सहित अन्य सब्जेक्ट्स के एगजाम होंगे।

GATE Exam admit Card 2024: 3 जनवरी को जारी होंगे एडमिट कार्ड

ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट फॉर इंजीनियरिंग के लिए एडमिट कार्ड जनवरी में रिलीज किए जाएंगे। हॉल टिकट के लिए 3 फरवरी, 2024 को लिंक एक्टिव हो जाएगा।  कैंडिडेट्स इसे पोर्टल पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। स्टूडेंट्स को इसके लिए जरूरी डिटेल्स जैसे- आवेदन संख्या सहित अन्य विवरण को एंटर करना होगा। इसके बाद प्रवेश पत्र आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएंगे। वहीं, उम्मीदवारों को एग्जाम के दौरान प्रवेश पत्र के साथ-साथ एक वैलिड फोटोआईडी कार्ड भी लेकर आनी होगी। 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com