गुवाहाटी के मालीगांव इलाके में एक तेंदुए ने छह साल के एक बच्चे की जान ले ली। शुक्रवार रात अपने घर के पास खेलते समय झाड़ी से अचानक बाहर आए तेंदुए ने बच्चे पर हमला कर दिया। घटना के समय उसकी मां अपनी पड़ोसन से बात कर रही थी। पड़ोसियों के शोर मचाने पर तेंदुआ बच्चे को छोड़कर भाग निकला। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, मालीगांव इलाके में शुक्रवार दोपहर बच्चा अपने घर के बाहर कुछ बच्चों के साथ खेल रहा था, तभी अचानक एक तेंदुए ने 6 साल के बच्चे पर हमला बोल दिया और बच्चे को जंगल की ओर खींच ले गया।
इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग बच्चे की तलाश में जुट गए। जंगल में बच्चे को गंभीर हालत में पाया गया। इसके बाद फौरन उसे पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal