गुजरात के वोडदरा में मंगलवार को एक फार्मास्युटिकल केमिकल कंपनी में पाइप से लीक हो गई। इससे प्रभावित चार श्रमिकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
चार श्रमिकों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
इस घटना पर नजर रख रहे एक अधिकारी ने बताया कि सभी श्रमिकों की हालत स्थिर है। उन्होंने कहा कि गैस लीक की घटना सुबह करीब आठ बजे हुई। उन्होंने कहा कि घटना के समय नंदेसरी जीआईडीसी क्षेत्र में स्थित फैक्ट्री परिसर में कई कर्मचारी मौजूद थे।
फैक्ट्री में गैस कैसे हुई लीक?
अधिकारी ने कहा, एक क्षतिग्रस्त पाइप को जोड़ से अलग करने का काम चल रहा था, तभी गैस लीक हो गई। वहां मौजूद चार श्रमिकों ने गैस लीक की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया और उनकी हालत स्थिर है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal