मोहम्मद बाघेर गलीबाफ को सातवीं बार ईरान की संसद का स्पीकर चुना गया है। सरकारी समाचार एजेंसी आइएसएनए के अनुसार, सोमवार को हुए मतदान में उन्हें 271 में से 235 वोट मिले।
गलीबाफ की दोबारा ताजपोशी ऐसे समय हुई है, जब ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध समाप्त करने को लेकर बातचीत जारी है। उन्हें अमेरिका के साथ वार्ता में ईरान के प्रमुख रणनीतिक चेहरों में माना जाता है।
ईरान की सत्ता का प्रभावशाली चेहरा
गलीबाफ को ईरान के पूर्व सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी की ही तरह नेता माना जाता है। 64 वर्षीय गलीबाफ लंबे समय से ईरान की सत्ता ढांचे में प्रभावशाली चेहरा रहे हैं।
पूर्व रिवोल्यूशनरी गार्ड कमांडर और पायलट रह चुके गलीबाफ ने पश्चिम के साथ संवाद की वकालत पहले भी की थी, जिससे उन्हें कट्टरपंथी होते हुए भी व्यवहारिक नेता माना जाता रहा है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal