खतरनाक मिशन को अंजाम देगी बाप-बेटी की जोड़ी, Alia Bhatt की अल्फा का टीजर आउट

हिंदी सिनेमा की बहुचर्चित फिल्म के बारे में बात की जाए तो उसमें अभिनेत्री आलिया भट्ट की स्पाई थ्रिलर फिल्म अल्फा का नाम जरूर शामिल होगा। लंबे समय से अल्फा का नाम चर्चा का विषय बना हुआ है। हाल ही में य खबर सामने आई थी कि मेकर्स जल्द ही इसका टीजर रिलीज करने वाले हैं।

इस आधार पर यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की अगली फिल्म अल्फा का पहला टीजर सामने आ गया है, जिसमें आलिया भट्ट और बॉबी देओल की झलक देखने को मिल रही है। कैसा है अल्फा का टीजर, आइए एक नजर डालते हैं-

रिलीज हुआ अल्फा का टीजर
10 जून को अल्फा के टीजर रिलीज डेट को फिक्स किया गया था। इस आधार पर तय समयानुसार अल्फा का पहला टीजर मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। यशराज फिल्म्स के एक्स हैंडल पर इसे शेयर किया है, जिसे फर्स्ट किल का नाम दिया गया है। टीजर देखने से साफ पता चल रहा है कि अल्फा में आलिया भट्ट अभिनेता बॉबी देओल की बेटी का किरदार निभा रही हैं,

जिन्हें एक जासूस बनाना चाहते हैं और खतरनाक खुफिया मिशन को अंजाम दिलवाते हैं। इस दौरान आलिया का एक्शन अंदाज पूरी टीजर की लाइमलाइट बना हुआ है, जिसे देखकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। अभी अल्फा के टीजर में सिर्फ बॉबी और आलिया को हाईलाइट किया गया है।

उम्मीद है कि मेकर्स की तरफ से अन्य किरदारों को लिए स्पेशल टीजर रिलीज किए जाएंगे। कुल मिलाकर कहा जाए तो अल्फा का ये लेटेस्ट टीजर शानदार है और इसे देखने के बाद फिल्म के लिए सिनेप्रेमियों की एक्साइटमेंट हाई हो गई है। बता दें कि अल्फा के निर्माता आदित्य चोपड़ा हैं और निर्देशक की कमान शिव रवैल ने किया है।

बदल गई अल्फा की रिलीज डेट
पहले मेकर्स की तरफ से अल्फा की रिलीज डेट 10 जुलाई 2026 घोषित गई थी। लेकिन टीजर रिलीज के बाद इसमें बदलाव देखने को मिला है और अब ये स्पाई थ्रिलर 3 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। मालूम हो कि फिल्म अल्फा में आलिया भट्ट और बॉबी देओल के अलावा अभिनेता अनिल कपूर और शरवरी वाघ भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com