क्रिसमस की पूर्व संध्या पर सिडनी में हुआ दर्दनाक हादसा

क्रिसमस की पूर्व संध्या पर सिडनी के एक शॉपिंग सेंटर में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां क्रिसमस के मौके पर गिफ्ट से भरे गुब्बारे को पकड़ने के लिए लोगों के बीच धक्का मुक्की हो गई जिसमें एक महिला सहित 4 पुरूष घायल हो गए। इन घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ये हादसा सिडनी के उपनगरीय शॉपिंग सेंटर में हुआ।

इस पूरी घटना का एक वीडियो फुटेज भी जारी हुआ जिसको देखने से हादसे के बारे में पता चल रहा है। इस फुटेज में दिख रहा है कि क्रिसमस के मौके पर सेंटर को सजाया गया था। यहां बड़े पैमाने पर गिफ्ट से भरे गुब्बारे लगाए गए थे।

जब भीड़ इस गुब्बारे के नीचे जमा हो गई तो गुब्बारे को छोड़ दिया गया। इन गुब्बारों को पकड़ने के लिए लोगों के बीच धक्का मुक्की होने लगी जिसमें ये लोग घायल हुए।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शॉपिंग सेंटर में काफी संख्या में लोग जमा हो गए। इसी बीच कुछ लोग यहां सजाए गए गुब्बारे के नीचे जमा हो गए, उसके बाद इन गुब्बारों को छोड़ दिया गया, इसको पकड़ने के लिए लोगों में धक्का मुक्की हो गई।

कुछ लोग असंतुलित होकर गिर गए, इस वजह से घायल हुए। इन सभी के बीच सेंटा क्लाज की ड्रेस में एक व्यक्ति भी मौजूद था। कुछ लोग इसके साथ फोटो आदि भी खिंचवा रहे थे। सेंटा की ड्रेस पहने युवक को भी चोटें आई हैं।

इस शॉपिंग सेंटर में जोनाथन नॉट भी मौजूद थे, जब उन्होंने देखा कि भगदड़ मच गई, उसके बाद वो वीडियो बनाने लगे। वो इतनी भीड़ देखकर चिंतित थे, जब उन्होंने देखा कि धक्का मुक्की होने लगी है तो उन्होंने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इसी वीडियो में ये पूरी घटना दिख रही है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com