कौन हैं Dua Lipa के पति Callum Turner? 2 साल बाद सिंगर ने गुपचुप रचाई शादी

2 साल की डेटिंग के बाद ब्रिटिश-अल्बानियाई सिंगर दुआ लीपा शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। उन्होंने लंदन के ओल्ड मैरीलेबोन टाउन हॉल में करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में 31 मई 2026 को मंगेतर कैलम टर्नर संग वेडिंग की।

दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं, जिसके बाद फैंस यह जानने के लिए बेताब हैं कि सिंगर दुआ लीपा के पति कैलम टर्नर कौन हैं और वह क्या करते हैं।

कौन हैं दुआ लीपा के पति कैलम टर्नर?

15 फरवरी 1990 में हैमरस्मिथ में जन्मे और लंदन के चेल्सी में पले-बड़े कैलम टर्नर पेशे से एक ब्रिटिश एक्टर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर फैशन मॉडल के रूप में की थी। साल 2010 में उन्होंने कई शू ब्रांड के लिए मॉडलिंग की। जिसके बाद उन्होंने ‘थिंक ऑफ इंग्लैंड’ शॉर्ट स्टूडेंट फिल्म में एक्टिंग में हाथ आजमाया। दुआ लीपा के पति कैलम टर्नर ने अपने टीवी और फिल्मों में छोटी-छोटी भूमिकाओं के साथ शुरुआत की थी।

उनके करियर को किक साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म ‘क्वीन एंड कंट्री’ और टीवी शो ‘ग्लू’ से मिला, जहां दर्शकों ने अभिनेता के काम को नोटिस किया। साल 2018 में कैलम ने फैंटेसी ड्रामा फिल्म ‘फैंटास्टिक बीस्ट्स: द क्राइम्स ऑफ ग्रिंडेलवाल्ड में काम किया, उसके बाद उनकी साल 2022 में फिल्म ‘फैंटास्टिक बीस्ट्स: द सीक्रेट्स ऑफ डंबलडोर’ आई, जिसमें अभिनेता ने ‘थीसियस’ की भूमिका निभाकर ग्लोबल स्टारडम हासिल किया।

साल 2019 में उन्हें मिस्ट्री सीरीज ‘द कैप्चर’ के लिए ब्रिटिश एकेडमी टेलीविजन अवॉर्ड में ‘बेस्ट एक्टर’ के रूप में सराहा गया। इसके बाद तो जैसे अभिनेता रुके ही नहीं और उन्होंने मिनी सीरीज ‘मास्टर्स ऑफ द एयर’, ‘द ब्वॉयज इन द बोट’ और ‘इटरनिटी’ जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स में काम किया।

दुआ लीपा से छह साल बड़े हैं कैलम टर्नर

दुआ लीपा और कैलम टर्नर का रिश्ता साल 2024 में जनवरी में शुरू हुआ था। जून 2025 में दोनों ने अपने रिश्ते की ऑफिशियल घोषणा करते हुए सगाई कर ली थी। आपको बता दें कि कैलम सिंगर से उम्र में छह साल बड़े हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो दुआ लीपा की नेटवर्थ अपने पति से कई अधिक है।

रिपोर्ट्स की मानें तो लंदन में गुपचुप शादी करने के बाद यह कपल इटली में एक ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन करेगा, जिसमें कई हॉलीवुड स्टार्स और सिंगर्स शामिल होने वाले हैं। दुआ से पहले कैलम टर्नर ने 4 साल तक एक्ट्रेस वेनेसा किर्बी को डेट किया।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com