केरल में बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने पहुंचे पीएम मोदी, 180 लोगों की हुर्इ मौत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह केरल में बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने पहुंचे हैं। पीएम कल रात केरल की राजधानी तिरुवंतपुरम पहुंच गए थे। इसके बाद आज सुबह कोचि पहुंचे हैं। हालांकि खराब मौसम की वजह से उनका हवार्इ सर्वेक्षण रद हो गया। कल मुख्यमंत्री पी. विजयन, राज्यपाल पी. सदाशिवम और केंद्रीय मंत्री के.जे. अल्फोंस ने अगवानी की। बता दें कि नदियों में बाढ़ और कई भूस्खलनों की वजह से शनिवार की सुबह तक 180 लोगों की मौत हुई है। 

नदियों में इन दिनों जल उफान पर है
अब तक करीब 3 लाख से ज्यादा लोग  2,000 राहत शिविरों में जाने के लिए मजबूर हुए। पीएम मोदी कोचि से दिल्ली जाने पर केरल की स्थिति की चर्चा करने के लिए एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे। केरल में बारिश, बाढ़ आैर भूस्खलन ने कहर बरपा रखा है। केरल में पेरियार नदी और उसकी सहायक नदियों में इन दिनों जल उफान पर है। वहीं केरल के बिगड़े हालातों पर काबू पाने के लिए शासन आैर प्रशासन अलर्ट है।

केरल के कर्इ गांव टापू में तब्दील हो गए
सेना, नौसेना, वायुसेना, तटरक्षक बल और एनडीआरएफ ने यहां पर कमान संभाल रखी है। एनडीआरएफ के साथ ही सैनिकों ने फंसे लोगों को बचाने के लिए शुक्रवार सुबह से बचाव अभियान तेज कर दिया। पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन के कारण सड़क जाम हो रहे हैं। कई गांव टापू में तब्दील हो गए हैं। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गो को सेना के हेलीकॉप्टरों से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com