केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज शिलांग में करेंगे हाई-लेवल बैठक

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार को शिलांग में पूर्वोत्तर परिषद (एनईसी) के 73वें पूर्ण सत्र की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें पर्यटन, कृषि, बागवानी और निवेश प्रोत्साहन सहित कई मुद्दों पर चर्चा होगी। इससे पहले बुधवार को आयोजित बैठक में बांस, अगरवुड, अष्टलक्ष्मी दर्शन और अन्य प्रमुख पहलों एवं अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, गुरुवार को क्षेत्रीय विकास के महत्वपूर्ण क्षेत्रों के लिए गठित मुख्यमंत्री उच्च-स्तरीय कार्य बलों द्वारा की गई प्रगति पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

पर्यटन, कृषि एवं बागवानी, निवेश प्रोत्साहन, दूध, अंडे, मछली और मांस में आत्मनिर्भरता, खेल प्रोत्साहन, आर्थिक गलियारा विकास, अवसंरचना एवं संपर्क और हथकरघा एवं हस्तशिल्प पर प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

उम्मीद है कि इन विचार-विमर्शों से राज्यों और हितधारकों के बीच साझा विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए समन्वित कार्रवाई को बढ़ावा मिलेगा।

बैठक में पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय की महत्वपूर्ण पहलों की भी समीक्षा की जाएगी। इनमें प्रमुख योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति, पूर्वोत्तर निवेश शिखर सम्मेलन एवं बैंकर सम्मेलन के परिणाम, युवाओं पर केंद्रित पहलें और क्षेत्र में पर्यटन, लाजिस्टिक्स एवं विशिष्ट पहचान (यूएसपी) परियोजनाओं से जुड़े प्रयास शामिल हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com