कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल के फिर बिगड़े बोल, दिया ये विवादित बयान..

जैसे-जैसे मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं, वैसे ही नेताओं के बयान भड़काऊ और विवादित होते जा रहे हैं। ऐसा ही मामला मध्यप्रदेश के शिवपुर जिले से सामने आया है। पशु पालकों और वनांचल के ग्रामीणों के लिए कांग्रेस द्वारा किए गए आंदोलन में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस विधायक बाबूलाल जंडेल ने फिर से विवादित बयान दिए हैं। विवादित बयानों के बाद सूबे में सियासी पारा चढ़ रहा है। 

कांग्रेस विधायक जंडेल ने संबोधन के दौरान कहा कि भाइयों अगर कांग्रेस की सरकार आई तो आप चिंता मत करो जंगल में बकरियों को जलाने बालों को मैं जिंदा जला दूंगा। वह यहीं नहीं रुके और कहा कि मैं बाहर था मुझे सुनने में आया कि पुलिस वालों ने लोगों को मारा पीटा है,अगर मैं यहां होता तो मेडिकल पुलिस वालों का भी होता। उन्होंने लोगों से कहा उनकी पार्टी(कांग्रेस) की सरकार आई तो फिर लोगों के खिलाफ ज्यादती करने वालों के खिलाफ ऑन द स्पॉट एक्शन होगा।

बाबूलाल जंडेल इस तरह के कई विवादित बयान पहले भी दे चुके हैं। इन विवादित बयानों के अलावा उन्होंने प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रामनिवास रावत और खुद की लोकप्रियता पर भी सवाल खड़े कर दिए। उन्होंने कहा कि, सरपंच बनना बहुत ज्यादा मुश्किल है,अगर रामनिवास रावत सरपंच का चुनाव लड़ेंगे तो वह चुनाव हार जाएंगे, उन्होंने खुद के लिए कहा कि वह विधायक का चुनाव जीत गए, लेकिन सरपंच का चुनाव लड़ेंगे तो हार जाएंगे। विधायक ने बातों ही बातों में अपनी और प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रामनिवास रावत की लोकप्रियता पर सवाल खड़े कर ही दिए हैं। बयान का वीडियो वायरल होने बाद भाजपा ने कांग्रेस पर सियासी हमला शुरू कर दिया है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com