जिम्बाब्वे पर जीत के बावजूद ‘संकट’ में भारत

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का कहना है कि शिवम दुबे से दोबारा भारत गेंदबाजी नहीं कराएगा। उनका मानना है कि भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव को पता था कि टीम जीत की स्थिति में है। इस वजह से दुबे से गेंदबाजी कराई गई। शिवम दुबे की जिम्बाब्वे के खिलाफ गेंदबाजी ने कई तरह के सवाल खड़े किए। उन्होंने 2 ओवर में 46 रन खर्चे, जो छठा गेंदबाज होने के नाते चिंता का विषय है।

दुबे ने कुछ मौकों पर अच्छी गेंदबाजी की है लेकिन जिम्बाब्वे के खिलाफ उनका प्रदर्शन फीका रहा। भारत की गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह का एक ओवर बाकी था लेकिन उनसे गेंदबाजी नहीं कराई गई। दुबे की गेंदबाजी की वजह से भारत 72 रनों की जीत हासिल कर सका। अगर वे गेंदबाजी नहीं करते, तो शायद टीम इंडिया और बड़ी जीत हासिल कर सकती थी। ऐसे में वॉन का मानना है कि अगर दुबे आगे भारत के लिए गेंदबाजी करते हैं, तो ये समझना होगा कि टीम इंडिया मुश्किल में है।

माइकल वॉन ने दी सलाह
भारत के छठे गेंदबाज को लेकर क्रिकबज पर बात करते हुए वॉन ने कहा, “भारत के छठे गेंदबाज ने 2 ओवर में 46 रन लुटा दिए। अगर ये किसी और टीम के खिलाफ मैच होता, तो दुबे इतने ओवर न फेंकते। कप्तान को पता था कि भारत की जीत लगभग तय है और इसी वजह से उन्हें दो ओवर की गेंदबाजी दी। मैं दुबे के प्रदर्शन पर अधिक ध्यान नहीं दूंगा क्योंकि अन्य गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की है। अगर दुबे को इस टूर्नामेंट में दोबारा गेंदबाजी करते हुए देखा गया, तो मैं ये कहूंगा कि भारत मुश्किल में है।”

भारत को रन रेट में करना था सुधार
टीम इंडिया को जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले में बड़ी जीत हासिल करनी थी ताकि रन रेट को सुधारा जा सके। भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में टीम इंडिया को बड़ी जीत की जरूरत थी। भारत भले ही 76 रनों से जीत हासिल करने में कामयाब रहा लेकिन उनका नेट रन रेट अभी भी माइनस में है। जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया ने 256 रन बनाए लेकिन विपक्षी टीम ने 186 रन बना लिए। इस तरह भारत इस मैच को 72 रनों के अंतर से ही जीत सका।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com