कलराज मिश्र आज राजस्थान के नए राज्यपाल पद की शपथ…

कलराज मिश्र आज यानी सोमवार को राजस्थान के नए राज्यपाल पद की शपथ लेंगे। इस कार्यक्रम में उनके साथ अनके राजनेता शामिल होंगे। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उप- मुख्यमंत्री सचिन पायलट भी इस शपथ समारोह में शिरकत करेंगे।

शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन राजभवन में किया गया है। इससे कार्यक्रम में कई बड़े राजनेताओं के शामिल होने की संभवाना जताई जा रही है। 

जयपुर एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत
रविवार को कलराज मिश्र जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे थे, यहां पर उनका स्वागत खुद सीएम अशोक गहलोत, उप- मुख्यमंत्री सचिन पायलट और असेंबली स्पीकर डॉक्टर सीपी जोशी ने किया था। 

कल्याण सिंह के जगह लेंगे कलराज मिश्र
राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह का कार्यकाल सोमवार को खत्म हो जाएगा। उनके स्थान पर कलराज मिश्रा की नियुक्ति की जा रही है। कलराज मिश्रा केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। इसके अलावा वह हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल पद  पर नियुक्त थे। भाजपा के कार्यकाल में वह कई बड़ी जिम्मेदारियां भी संभाल चुके हैं। 

कल्याण सिंह को दी गई थी विदाई
कल्याण सिंह के कार्यकाल खत्म होने के दौरान राजभवन के सदस्यों ने उन्हें काफी भावनात्मक विदाई दी थी। उम्मीद जताई जा रही है कि वह एक बार फिर से भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। इस विदाई समारोह में कल्याण सिंह ने कहा था कि अगर बीते 5 सालों में मुझसे कोई गलती हो गई हो तो मुझे माफ कर देना। 

कलराज मिश्र की निजी जानकारी
कलराज मिश्र का जन्म 1 जुलाई 1941 में हुआ। वह गाजीपूर के रहने वाले हैं। उनकी शिक्षा महात्मा गांधी काशी विधापीठ से हुई है। 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com